2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2000 Rupees Note: 2000 रुपए के नोट बंद को बदलवाने के लिए लोग पहुंचे बैंक, लखीमपुर में जमा हुए 50 लाख

2000 Rupees Note: 2000 रुपए के नोट को आरबीआई ने चलन से बाहर कर दिया। इसके बाद लोग नोट बदलवाने को लेकर परेशान दिखे। आज लखीमपुर खीरी के बैंकों में 50 लाख रुपए जमा हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
50 lakhs deposited in Lakhimpur

पहले दिन लखीमपुर खीरी जिले के बैंक में 50 लाख रुपए जमा हुए।

2000 Rupees Note: आरबीआई ने 19 मई यानी शुक्रवार को 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया। सुबह होते ही लोग बैकों में नोट को बदलवाने के लिए पहुंच गए। लखीमपुर खीरी जिले में नोट को बदलवाते समय काफी लोग परेशान दिखे।

हालांकि, सभी बैंक शाखाओं में रुपये जमा करने वालों की भीड़ सामान्य रही। क्यों कि 2000 रुपये के नोटों का चलन मार्केट से कई महीने पहले से ही कम हो गया था। इसलिए इस नोटबंदी का खास असर नहीं दिखा।

यह भी पढ़ें: 2000 Rupees Note: नोटबंदी जैसा एक बार फिर दिखा नजारा, खबर सुनते ही लोग सब काम छोड़ भागे मार्केट
पिछली नोटबंदी को याद करके लोग परेशान दिखे
लखीमपुर खीरी जिले भर में कई बैंकों की 340 शाखाएं हैं। इससे लोगों को बैकों में ज्यादातर भीड़ देखने को नहीं मिली। हांलाकि लोग पिछली बार की नोटबंदी को याद करके काफी परेशान दिखे। नोटबंदी 2.0 के पहले दिन करीब 50 लाख रुपये बैंकों में जमा हो गए। कुछ लोगों ने काउंटर पर तो कुछ लोगों ने मशीन के जरिए दो हजार के नोट जमा किए।

हालांकि इस बार रिजर्व बैंक ने नोट बदलने के लिए पर्याप्त समय दिया है। 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट पूरी तरह वैध रहेंगे। 23 मई से 30 सितंबर तक खाते में नोट जमा की जा सकते हैं।

Story Loader