
दुधवा नेशनल पार्क में 10 दिनों में 3 बाघों की मौत होने के मामले में फील्ड डायरेक्टर का तबादला कर दिया गया है।
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर के दुधवा नेशनल पार्क में बाघों की मौत मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में खुलासा हुआ है कि दुधवा में लापरवाही के चलते बाघों की मौत हुई है। इस मामले में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर पर गाज गिर गई है।
जांच के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बी.प्रभाकर हटाये गए हैं। उनकी जगह मुख्य वन संरक्षक बरेली ललित वर्मा को फील्ड डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में बीते 10 दिनों के अंदर 3 बाघों की मौत हो गई थी। मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के वन मंत्री, अपर मुख्य सचिव वन एवं वन विभाग सहित अन्य अधिकारियों को तत्काल दुधवा नेशनल पार्क जाकर विस्तृत जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।
शुक्रवार को वन मंत्री पहुंचे थे दुधवा
वन मंत्री अधिकारियों के साथ शुक्रवार रात ही दुधवा पहुंच गए थे। इसके बाद शुक्रवार रात जांच टीम ने दुधवा नेशनल पार्क पहुंचकर जानकारी इकट्ठा की थी।
बाघ की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये बात आई सामने
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि खीमपुर के दुधवा नेशनल पार्क में मृत मिले बाघ की मौत भूख और प्यास से तड़पकर हुई थी। शरीर पर गहरे घाव थे। शव सड़ रहा था और कीड़े पड़ गए थे। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
Published on:
12 Jun 2023 08:27 am
बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
