12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को मारा, बक्शे में रखकर ले गया अस्पताल, फिर 1300 की पर्ची कटाकर किया अंतिम संस्कार

सबसे पहले पत्नी के शव को बक्से में रखकर कार से अस्पताल ले गया। अब यहां से वो लाश को श्मशान घाट तक ले गया।

2 min read
Google source verification
khiri_doctor.jpg

केस के खुलासे के बाद जानकारी देते खीरी के ASP

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक डॉक्टर ने पत्नी की हत्या करने के बाद बॉडी का जिस तरह से अंतिम संस्कार किया, वो किसी क्राइम फिल्म या सीरियल की कहानी जैसा लगता है। उसने पत्नी की हत्या की, फिर अपने हाथों ही अंतिम संस्कार किया। इसके बाद रिपोर्ट लिखाने थाने भी पहुंच गया।

यूपी के लखीमपुर खीरी में 26 नवंबर से लापता चल रही एक डॉक्टर के केस का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि उसके पति ने ही डॉक्टर की हत्या की थी।

पिता के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या
सीओ सिटी संदीप सिंह ने घटना को लेकर बताया है कि 26 नवंबर को अभिषेक और उसके पिता गौरी शंकर अवस्थी ने वंदना को डंडों से पीटकर मार डाला। इसके बाद दोनों शव को लोहे के एक बड़े बक्से में बंद कर अपने अस्पताल के बेसमेंट में ले गए। रात में एंबुलेंस में शव को रखा गया और उसे लेकर सवा तीन सौ किमी दूर गढ़ मुक्तेशमवर पहुंचे।

मेरठ के पास गढ़ मुक्तेश्वर के एक श्मशान घाट जाकर 1300 की पर्ची कटाई और वंदना का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद दोनों वापस आ गए। अगले दिन पुलिस थाने आकर अभिषेक ने वंदना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।


ससुर के सामने भी करता रहा ड्रामा

आरोपी अभिषेक ने अपने ससुर को भी पत्नी के गुम हो जाने की जानकारी दी। ससुर के सामने वो रोने का ड्रामा भी करता रहा। ससुर से कहता था कि वंदना पता नहीं कहां चली गई है।

यह भी पढ़ें: सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चों के बीच हुई 'गैंगवार', मासूम की मौत

पुलिस जांच में खुली अभिषेक की करतूत
पुलिस ने केस की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी और पड़ोसियों से पूछताछ की तो किसी ने उस दिन वंदना को देखने की बात नहीं कही। इससे अभिषेक पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने एंबुलेंस के ड्राइवर से पूछताछ के बाद गढ़ मुक्तेश्वर में जाकर जांच की तो वहां अंतिम संस्कार से पहले खींची गई वंदना की फोटो मिल गई।

पुलिस ने इसके बाद अभिषेक से सख्ती की तो उसने सारी कहानी कहकर सुना दी और गुनाह कबूल कर लिया। उसने पत्नी के साथ लगातार विवाद रहने की बात भी कबूली है। पुलिस ने अभिषेक और उसके पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।