बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक राज बहादुर जो बसपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए, उन्होंने कहा कहा कि पूरे हुए वादे, नये हैं इरादे स्लोगन लिखा है। प्रदेश सरकार की होर्डिंग पर लिखा है। प्रदेश सरकार का लाखों रुपए प्रचार में खर्च हो रहा है। जनता बेहाल हैं। रीता बहुगुणा जोशी ने सभा में आए लोगों से पूछा कि क्या आपको बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है? क्या 18 घंटे बिजली मिल रही है? सभी ने एक स्वर में कहा नहीं। सबसे ज्यादा अपराध अखिलेश के प्रदेश में हैं। प्रदेश में खनन माफिया व शराब माफिया लूटपाट मचाए हैं। सरकार मौन है। हमें सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्तन चाहिए। दिल्ली की तर्ज पर यूपी में आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को मानदेय दिया जाएगा। यूपी बेहाल यात्रा में पूर्व मंत्री कुंवर जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, कन्नौज जिलाध्यक्ष विजय मिश्र, पूर्व मंत्री माया प्रसाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री राज बहादुर, राघवेंद्र सिंह, संजय गोस्वामी व इकबाल अहमद खां समेत तमाम कांग्रेस उपस्थित रहे।