17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lakhimpur Kheri Accident : भीषण सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत, 25 घायल, सीएम योगी ने जताया दुख

Lakhimpur Kheri accident : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 से अधिक की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और घायलों की मदद के निर्देश दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
horrific-road-accident-in-lakhimpur-kheri-8-people-death-and-many-injured.jpg

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए सड़क हादसे में जहां मंगलवार को 10 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं, बुधवार को लखीमपुर खीरी में भी भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारी राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

दरअसल, यह दुर्घटना लखीमपुर खीरी जिले में थाना ईसानगर क्षेत्र स्थित ऐरा खमरिया पुल पर हुई है। जहां बुधवार सुबह एक प्राइवेट बस धौराहरा से लखीमपुर की तरफ आ रही थी। इसी बीच वह पुल पर एक डीसीएम से टकरा गई। इस हादसे में बस और डीसीएम वाहन के परखच्चे उड़ गए और बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़े -हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के कारण यमुना में उफान, ट्रैक धंसने से 19 ट्रेनें प्रभावित

सबसे पहले घायलों को भिजवाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। पुलिस अन्य लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 25 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस में 35 से 40 लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है।