5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक सांप की कीमत ढाई करोड़ रुपए पुलिस हैरान, लखीमपुर खीरी में दुर्लभ प्रजाति के सांप सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

- लखीमपुर.दुधवा वन अभ्यारण्य से पकड़ कर ले जा रहे थे 2.5 करोड़ का सांप- सैंड बोआ प्रजाति के इस सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत डिमांड- सेक्स पावर बढ़ाने और कैंसर जैसी दवाओं के बनाने में होता है इस्तेमाल  

2 min read
Google source verification
एक सांप की कीमत ढाई करोड़ रुपए पुलिस हैरान, दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद 4 तस्कर गिरफ्तार

एक सांप की कीमत ढाई करोड़ रुपए पुलिस हैरान, दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद 4 तस्कर गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी पुलिस ने मैलानी थाना क्षेत्र में एक दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ प्रजाति (red sand boa snake) के सांप को बरामद किया। साथ में चार तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों ने पुलिस को जब बरामद सांप की कीमत बताई तो वह हैरान रह गए। रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपए है।

एक बार फिर प्रेसिडेंशियल ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी, अयोध्या में राष्ट्रपति करेंगे रामलला के दर्शन

गिरफ्त में आए चार तस्कर : - मामला लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन का है। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ सांप को कुछ तस्कर बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने तेजी दिखाई और काकोरी तिराहे पर छापा मारकर चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इन तस्करों के पास से लगभग 4 किलो वजन का एक रेड सैंड बोआ प्रजाति का सांप बरामद हुआ। तस्करों में पूछताछ में बताया कि, इससे पहले भी वे 6 सांपों को पकड़ कर बेच चुके हैं।

दुधवा टाइगर रिजर्व रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांपों का गढ़ :- दुधवा टाइगर रिजर्व रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांपों का गढ़ है। इस प्रजाति के सांप का इस्तेमाल सेक्स पावर बढ़ाने और कैंसर जैसी दवाओं के बनाने में होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन सांपों की बड़ी मांग और इसकी भारी कीमत मिलती है। इसलिए बहुत सारे तस्कर सिर्फ इस जुगत में रहते हैं कि सांप पकड़ में आ जाए।

मुकदमा पंजीकृत का किया चालान :- पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के नाम बताया, जिसमें कासिम अली पुत्र आशिक अली निवासी मुन्नूगंज, गोला, संजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी जलालपुर थाना गोला, सर्वेश कुमार पुत्र टीकाराम निवासी सिसनौर थाना मैलानी और महेंद्र वर्मा पुत्र शिव सहाय वर्मा निवासी नौगवां थाना भीरा शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत का उनका चालान कर दिया गया है।


बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग