2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lakhimpur Khiri: गरमाता जा रहा किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का मामले, दो की मौत, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

Lakhimpur Khiri. लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का मामला गर्माता जा रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 3 Oct 2021, 9:26 PM IST

Farmers

Farmers

लखीमपुर. Lakhimpur Khiri. लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर गांव में रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के आगमन से पहले जमकर बवाल हुआ है। यहां डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाने आए किसानों से भाजपा नेताओं की भिड़ंत हो गई। इस बीच एक भाजपा नेता ने अपनी गाड़ी कुछ किसानों पर चढ़ा दी। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) के बेटे ने ही किसानों पर गाड़ी चढ़ाई है। आक्रोशित किसानों ने भी जवाब में दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया व केंद्रिय मंत्री पुत्र के ड्राइवर की भी खूब पिटाई की। भारतीय किसान यूनियन का दावा है कि गाड़ी चढ़ाए जाने से तीन लोगों की मौत हुई है, हालांकि डीजीपी मुकुल गोयल का कहना है कि इस घटना में दो किसानों की मौत की खबर है व कुछ लोग घायल हुए है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम, एसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस से भी टीम रवाना हुई है। किसान नेता राकेश टिकैत गाजीपुर से लखीमपुर-खीरी के लिए रवाना हो चुके हैं। रात तक उनके पहुंचने का अनुमान है।

यह है मामला-
रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के गांव बनवीर में कई योजनाओं के शिलान्यास का कार्यक्रम तय था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे। उनका हेलीकॉप्टर जिस स्थान पर उतरने वाले था, वहां कृषि कानून को लेकर किसान पहले ही धरने पर बैठे गए थे। काफी मनाने के बावजूद वह नहीं हटे। इस दौरान कई भाजपा के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के पुत्र की कार ने किसानों को रौंद दिया। भारतीय किसान यूनियन का दावा है कि इस झड़प में पांच किसानों की मौत हई है। हालांकि डीजीपी के साथ ही लखीमपुर खीरी के ज़िलाधिकारी डॉक्टर अरविंद चौरसिया ने दो लोगों की गाड़ी से कुचलकर और तीन लोगों की गाड़ी पलटने से मौत की बात कही है।

गुस्साए किसानों ने वाहनों में लगाई आग-
किसानों को यूं गाड़ी से रौंद कर मारे जाने पर भीड़ भड़क गई। उन्होंने मंत्री पुत्र की गाड़ी पर हमला कर किया और आरोपी ड्राइवर हरिओम की पिटाई शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक इस पिटाई में ड्राइवर की मौत हो गई है। वहीं सांसद पुत्र मौके से भाग निकले। इसके बाद किसानों ने सांसद के पुत्र की दोनों गाड़ियों को आग लगा दी। किसान नेता गुरमीत सिंह रंधावा का कहना है कि जब तक प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर नहीं आते हैं, तब तक किसान घटनास्थल पर बने रहेंगे। सभी किसान इस वक्त कौड़ियाला रोड पर स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज खेल मैदान में डटे हुए हैं।

गरमाई सियासत-
मामले में सियासत शुरु हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी के जिला लखीमपुर खीरी में 3 कृषि कानूनों की वापसी की माँग को लेकर आन्दोलन कर रहे किसानों पर केन्द्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा कथित तौर पर कई किसानों की गाड़ी से रौंद कर की गई हत्या अति-दुःख। इस घटना के सम्बंध में भी पीड़ितों को सरकार से उचित न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। इसलिए माननीय सुप्रीम कोर्ट इस दुःखद घटना का स्वंय ही संज्ञान ले, बीएसपी की यह माँग। साथ ही, बीएसपी के स्थानीय प्रतिनिधिमण्डल को भी घटनास्थल पर जाने का निर्देश।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा, गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है। उप्र दंभी भाजपाइयों का ज़ुल्म अब और नहीं सहेगा। यही हाल रहा तो उप्र में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश