29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असलहा दिखाकर तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूटा

असलहे की दम पर वसूली के रुपयों सहित गाड़ी की चाभी व कागजात लूट ले गए। पीड़ित ने गोला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sujeet Verma

•

Updated: 5 May 2016, 8:58 AM IST

robbery

robbery

लखीमपुर-खीरी.जिले में लगातार हो रही लूट की घटनाओं पर अंकुश न लगा पाने से बेखौफ बदमाशों ने अब सरकारी कर्मचारियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वसूली के करीब तीन लाख रुपए जमा करने बैंक जा रहे सहकारी समिति के कैशियर को असलहाधारी बदमाशों ने रोक लिया। असलहे की दम पर वसूली के रुपयों सहित गाड़ी की चाभी व कागजात लूट ले गए। पीड़ित ने गोला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर कोतवाली सदर से सटी ग्राम पंचायत छाउछ निवासी दीन दयाल किसान सेवा सहकारी समिति लि. कंचनपुर में आंकिक के पद पर तैनात हैं। बुधवार को वह क्षेत्रीय बकायेदारों से वसूली करने गए थे। जहां से उन्होंने दो लाख 91 हजार रुपए की वसूली की। शाम करीब तीन बजे वह वसूला गया पैसा जमा करने अलीगंज स्थित जिला सहकारी बैंक जा रहे थे। जब वह मुस्तफाबाद तिराहे पर पहुंचे इसी बीच पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।

इसके बाद असलहा दिखाकर उनसे बाइक की चाभी छीन दी। डिग्गी में रखा वसूली के रुपयों का बैग और कागजात लूट कर फरार हो गया। घटना के बाद किसी तरह आंकिक कोतवाली गोला पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।