12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खीरी के लाल योग गुरु मंगेश त्रिवेदी को सम्मान, मिला योग रत्न महर्षि पतंजलि पुरस्कार

नगर विधायक योगेश वर्मा ने मंगेश को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी एवं खुशी व्यक्त की।

2 min read
Google source verification
Mangesh Trivedi got Yoga Ratna Maharshi Patanjali Award in Delhi

खीरी के लाल योग गुरु मंगेश त्रिवेदी को सम्मान, मिला योग रत्न महर्षि पतंजलि पुरस्कार

लखीमपुर खीरी. समाजसेवी संस्थाएं आर फाउंडेशन के तत्वावधान में जिले के निवासी दिल्ली में कार्यरत युवा योग गुरु मंगेश त्रिवेदी को सम्मानित किया गया है। योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान एवं योग शिक्षकों को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे विशेष कार्य करने के लिए गुरू मंगेश त्रिवेदी को 'योगरत्न महर्षि पतंजलि सम्मान' से सम्मानित किया गया। गुरु मंगेश त्रिवेदी अपनी संस्था योगा करो के माध्यम से योग के क्षेत्र में विशेष योगदान दे रहे हैं।

20 लोगों को किया गया सम्मानित

यह सम्मान समारोह दिल्ली के कनॉट प्लेस के मुक्तधारा ऑडिटोरियम में हुआ। जिसमें मंगेश के साथ-साथ देश भर से आए हुए 20 चुनिंदा लोगों को जिनमें से गूगल बॉय कौटिल्य पंडित, प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ प्रदीप जैन, अभिनेता रणदीप हुड्डा की मां आशा हुड्डा, पत्रकार सबिता साम्बयाल, वरिष्ठ फिल्म पत्रकार उषा मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार विपिन गौर एवं बॉडी बिल्डिंग चैम्पियन मिस्टर वर्ल्ड 2016 वसीम खान आदि को भी सम्मानित किया गया।

मिल चुके हैं कई अवार्ड

नगर विधायक योगेश वर्मा ने मंगेश को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी एवं खुशी व्यक्त की। इससे पहले योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए मंगेश त्रिवेदी को आज की दिल्ली अचीवमेंट अवॉर्ड, राष्ट्रीय समता सम्मान, स्वराज रक्षक सम्मान, ह्यूमिनिटी अचीवर्स अवार्ड, द प्राइड ऑफ दिल्ली, यशस्वी गौरव सम्मान आदि कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा योग गुरु मंगेश त्रिवेदी पर आधारित विशेष कार्यक्रम का निर्माण एवं प्रसारण कई न्यूज चैनलों पर किया गया।

नियमित सिखा रहे हैंल योग

जनपद के निवासी योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय से योग से परास्नातक करने के बाद पिछले 12 सालों से देश की राजधानी में लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का कार्य कर रहे हैं। वह नियमित रूप से चीन दूतावास, कोस्टा डि रीक्का दूतावास एवं अर्जेंटेना दूतावास में योग की क्लास का आयोजन करते हैं। इसके अतिरिक्त अपनी कंपनी योगाकरों के द्वारा पूरे देश में योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराते हैं।