28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तालाब में मिला दो दिन से लापता बच्चे का शव

चाचा ने कहां गांव के ही कुछ लोगो ने की बच्चे की हत्या
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

UP Patrika

•

Updated: 18 Jan 2017, 11:16 PM IST

talab

talab

लखीमपुर-खीरी। ईसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भदूरा में दो दिन से लापता 15 माह के मासूम बच्चे का शव घर के पास स्थित तालाब में मिला। बच्चे की मौत की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना ईसानगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भदूरा निवासी नवल किशोर का पुत्र सुधीर (15 माह) दो दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। सुधीर के पिता ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। परिवार वालों को तलाश करने के बाद बच्चे का कोई पता नहीं चला। 17 जनवरी को अचानक गांव में हड़कम्प मच गया जब बच्चे का शव तलाब में पड़े होने की सूचना मिली परिवार के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे का शव बाहर निकाला।

चाचा ने जताई हत्या की आशंका
बच्चे के चाचा बृज मोहन ने सुधीर की हत्या का आरोप गांव के ही रमेश, मंझला और कनौजी पर लगाया है जिनसे उनका जमीनी विवाद चल रहा था। तीन वर्ष पूर्व इन लोगों ने ही बृज मोहन के पिता बाबूराम की हत्या करने की कोशिश की थी किंतु बाबूराम की जान बच गई थी।

जांच के बाद ही कुछ कहना संभव:एसओ
थाना ईसानगर एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि बच्चे का शव दो दिन बाद तालाब में मिला है। अभी तक मृत्यु का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन आरोप लगा रहे हैं मगर बगैर जांच कुछ भी कहना संभव नहीं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। यदि हत्या की पुष्टि हुई तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।