3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सास ने दामाद के साथ किया कुछ ऐसा… 80 की उम्र में पहुंच गई सलाखों के पीछे

17 साल पुराने एक जघन्य अपराध में अब जाकर इंसाफ मिला है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कोर्ट ने 80 साल की बुजुर्ग महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

2 min read
Google source verification
17 years old murder case, elderly woman life imprisonment ,mother-in-law kills son-in-law ,Lakhimpur Kheri crime news ,dowry harassment case India , Lakhimpur Kheri, PAC Jawan, court

लखीमपुर खीरी में दामाद की हत्या में 80 साल की सास को सजा सनााई गई है। प्रतीकात्मक फोटो: AI

सीतापुर के सुदामापुरी के अकील अहमद PAC (प्रांतीय आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी) में मुख्य आरक्षी के पद पर कार्यरत थे। उनकी शादी लखीमपुर के सुंदरवल गांव की शाहीन उर्फ रिंकी से हुई थी। शादी के बाद से ही अकील पर पत्नी और ससुराल वालों की ओर से अलग रहने और दहेज का सामान मंगवाने का दबाव बनाया जा रहा था।

पत्नी की तबीयत खराब बताकर ससुराल बुलाया

21 दिसंबर 2007 की रात शाहीन कमरे में आग ताप रही थी, तभी उसकी डेढ़ साल की बेटी उसके कंधे पर चढ़ गई, जिससे वह आग में गिरकर झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकील ने इलाज का पूरा खर्च उठाया। कुछ हफ्तों बाद, 6 फरवरी 2008 को अकील को सूचना दी गई कि उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है और तुरंत लखीमपुर आ जाए।

एसे बना साजिश का शिकार

जब अकील अपनी पत्नी की तबीयत देखने ससुराल पहुंचा, तो वहां ससुराल वालों ने उस पर तलाक देने और दहेज का सामान लौटाने का दबाव बनाया। जब अकील ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आग लगा दी गई। रात करीब 12 बजे अकील के भाई खलील को पुलिस से सूचना मिली कि उसके भाई की मौत हो गई है। जब वह लखीमपुर पहुंचा, तो अकील की लाश बुरी हालत में बाथरूम में पड़ी थी।

लंबी सुनवाई के दौरान 2 आरोपियों की मौत

खलील की शिकायत पर अकील की पत्नी शाहीन, सास निसार जहां, ससुर एहतेशाम, साला असलम सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे की लंबी सुनवाई के दौरान ससुर एहतेशाम और साला असलम की मौत हो गई। अन्य आरोपियों के खिलाफ सबूत नहीं मिलने पर उन्हें अदालत ने बरी कर दिया।

यह भी पढ़ें:युवती से दोस्ती के लिए पूजा पाठ और मंदिर का लिया सहारा, दीपक बनकर की दोस्ती निकला ‘शारिक’, दिल्ली में की दरिंदगी

पीड़ित परिवार को 17 साल बाद मिला न्याय

17 साल बाद अब जाकर न्याय की प्रक्रिया पूरी हुई। अदालत ने आरोपी सास निसार जहां को दोषी मानते हुए उम्रकैद और 20,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। एडीजे देवेन्द्रनाथ सिंह ने सजा सुनाते हुए आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए।


बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग