19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गये विशाल

वर्तमान में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी विशाल सेठ को वर्ष 2017 का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया।

2 min read
Google source verification
Vishal Seth

Vishal Seth

लखीमपुर खीरी. जेसीआई इंडिया के मंगलुरू कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन 2017 में देश के 20 से अधिक राज्यों से आये लगभग 5000 प्रतिभागियों और जर्मनी जापान आदि से आये अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के मध्य जेसीआई लखीमपुर के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी विशाल सेठ को वर्ष 2017 का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया।

ये भी पढ़ें- ठंड के चलते कक्षा 8 तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद, डीएम के निर्देश के बावजूद स्कूल कर रहे मनमानी

बताते चले कि जेसी विशाल सेठ को केरल, तमिलनाडु , असम, मध्य प्रदेश और पंजाब हरियाणा राज्यों का प्रभार सौंपा गया था, जिनमें साल में दो यात्राएं करनी थी और सभी अध्यायों के साथ बैठक कर जेसीआई के सिद्धान्तों से परिचित कराते हुए उन्हें वृद्धि और विकास हेतु प्रेरित करना, प्रशिक्षण प्रदान करना, व्यवसाय के नए आयामों से परिचित कराना, नवीन कार्यक्रमों की जानकारी और उचित प्रबंधन के गुणों के बारे में बताना आदि कार्य शामिल थे।

ये भी पढ़ें- अयोध्या में पुलिस ने पकड़ा गोवंशों से लदा ट्रक, कटने के लिए जा रहा था बिहार

इसे बखूबी करते हुए विशाल सेठ के एरिया में कुल 2300 सदस्यों की वृद्धि हुई और दो नए जोन का निर्माण भी हुआ जबकि जे सी आई की वर्ष 2017 की कुल सदस्यता वृद्धि 4000 सदस्य थी। इस प्रकार अपने एरिया में शानदार कार्य करने के कारण विशाल सेठ को वर्ष 2017 का सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कुमार मेनन के हाथों मिला।

ये भी पढ़ें- पत्नी जल रही थी, पति ने बेटे से कहा मैं मासी-नानी को लेकर आ रहा हूं और हो गया फरार

वर्ष 2018 के लिए गुजरात के अर्पित हाथी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। विशाल सेठ की इस उपलब्धि पर पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह, अमर सिंह, कुलदीप गुप्ता, मुकेश बरनवाल, अर्जित अग्रवाल, अमित मिश्रा विकास टंडन, नीरज कृष्ण , राम मोहन गुप्ता के साथ लेखनी सेठ ,सोनी गुप्ता, मंजू बरनवाल, कंवलजीत चावल, मंजीत सिंह, कविता अनिल अग्रवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया।