31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना काल में भी रहे गायब, तो जनता ने डाला ‘भाजपा सांसद हुए लापता’ का पोस्टर, हो रहा वायरल

BJP MP missing poster - कोरोना काल में झांसी-ललितपुर क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा लोगों को नहीं दिए दिखाई- महामारी से जूझती और काल के गाल में समाती जनता को साहस और धैर्य बंधाने तक नहीं पहुंचे सांसद- सदर विधायक के साथ महरौनी विधायक श्रम मंत्री के खिलाफ भी आक्रोश किया व्यक्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 20 Apr 2021, 4:47 PM IST

Anurag Sharma

Anurag Sharma

ललितपुर. BJP MP missing poster "बड़े उद्योगपति और झांसी ललितपुर के क्षेत्रीय सांसद कोरोना काल में हुए लापता"....... जैसे ही यह पोस्ट फेसबुक के माध्यम से लोगों के बीच पहुंची, हड़कंप मच गया। लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को चारों तरफ से घेर लिया और सांसद अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) को तलाशने लगे। ललितपुर-झांसी सांसद (Lalitpur-Jhansi MP) अनुराग शर्मा पिछले कई महीनों से जनता के बीच नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी जानने की कोशिश नहीं की कि जिस जनता ने उन्हें भारी समर्थन देकर सांसद की कुर्सी पर बैठाया, उसका क्या हाल है। जबकि वर्तमान समय कोरोना महामारी का चल रहा है। कई जनपद वासी काल के गाल में समा गए हैं। उनके परिवारों की भी खैर खबर लेना उन्होंने उचित नहीं समझा।

ये भी पढ़ें- कोरोनाः लक्षण हैं तो न लें टेंशन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की दवाईयों की लिस्ट, जानें कब और कैसे खाएं

इतना ही नहीं सांसद अनुराग शर्मा ने कोई भी वक्तव्य जारी कर न ही जनता को दिलासा देने का प्रयत्न किया और न ही जनता की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया। इससे जनता बौखलाई हुई है और अपने सांसद को लगातार ढूंढ रही है। सांसद की गलतियों से खफा होकर समर्थकों और प्रशंसकों ने गहरा आक्रोश जताकर फेसबुक, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया पर कटाक्ष किये और सांसद अनुराग शर्मा की फोटो लगाकर लिख दिया कि "उद्योगपति क्षेत्रीय सांसद अचानक हुए लापता"। इसके साथ ही सूबे की जनता अपने दोनों ही विधायकों से भी खासी नाराज है। वह भी कोरोनाकाल में जनता की सुध लेने नहीं पहुंचे और ना ही जनता को ढाढस बंधाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें- कोरोनाः ऑक्सीजन सिलेंडर की है जरूरत, तो घर बैठे इन नंबरों पर करें कॉल

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा तो कभी-कभी जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं को सुनते रहते हैं, लेकिन महरौनी क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि उनके विधायक भी सांसद की तरह गुम हो गए। वह गाड़ी में आते हैं। गाड़ी में जाते हैं। किसी को कुछ पता नहीं। इसलिए महरौन विधायक श्रम राज्यमंत्री मनोहर लाल पन्थ मन्नू कोरी से भी क्षेत्रीय जनता काफी खफा है। अब देखने वाली बात होगी कि जनता का आगामी चुनावों में क्या रवैया रहता है।