ललितपुर. हाल ही में पूर्व सपा जिला अध्यक्ष कैलाश यादव और उनके परिवार पर मारपीट तथा अंग-भंग संगीन मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उनके साथ परिवार के सदस्यों को भी जेल जाना पड़ा था। हाल ही में पुलिस ने उन लोगों पर दर्ज पुराने मामलों को तलाश कर पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उन पर गैंग्सटर एक्ट की कार्यवाही की है। पूर्व सपा जिला अध्यक्ष कैलाश यादव के साथ उनके परिवार की 4 सदस्यों पर गैंग्सटर एक्ट की कार्यवाही हुई है, जिनमें गैंग लीडर कैलाश यादव, राजेश, इंदल यादव पुत्रगण प्यारे लाल यादव तथा भवानी यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी तालाबपुरा आदि पर सदर कोतवाली के तत्कालीन कोतवाल जयप्रकाश राम ने 2/3 गैंग्सटर एक्ट के तहत पाबंद किया है। इन सभी के ऊपर लगभग 50 के आसपास आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन सबके ऊपर आरोप है कि गैंग लीडर कैलाश यादव द्वारा अपने सदस्यों के साथ जनता के लोगों को मारपीट कर तथा धमकाकर आतंकित करते थे तथा आर्थिक लाभ प्राप्त करते थे।