13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर की लापरवाही ने ली बच्चे की जान, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया हंगामा

चौहान नर्सिंग होम में डॉक्टर ने डेढ़ वर्षीय बच्चे का इलाज करने से इंकार कर दिया

less than 1 minute read
Google source verification
lalitpur

डॉक्टर की लापरवाही ने ली बच्चे की जान, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया हंगामा

ललितपुर. जनपद में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के नाम पर मरीजों के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। कभी प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसूता के तामीरदारों के साथ मारपीट की जाती है तो कभी जिला सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की लापरवाही से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। जिले के चौहान नर्सिंग होम में तैनात डॉक्टर बाल शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र प्रसाद पर डेढ़ बर्षीय मासूम बच्चे के इलाज में कोताही बरतने का आरोप उसके पिता ने लगाया है। सही समय पर उचित इलाज न मिलने पर मासूम बच्चे की मौत हो गई।

इलाज न मिलने से बच्चे की मौत

इस मामले में थाना जखोरा के अंतर्गत ग्राम विनेका टोरन मृतक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे के पिता मेघराज ने बताया कि उसके बच्चे को बुखार था। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसका इलाज बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ राजेंद्र प्रसाद की देखरेख में चल रहा था। इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा बच्चे को हाइडोज इंजेक्शन देने से बच्चे की हालत बिगड़ गई। बिगड़ी हालत देख ड्यूटी पर तेनात डॉक्टर वहां से गायब हो गए और बार-बार बुलाने के बावजूद इलाज के लिए नहीं आए।

शव रखकर किया सड़क जाम

बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को घंटाघर पर रख कर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सदर कोतवाल मनोज कुमार एवं सीओ राजा सिंह के साथ सीएमओ डॉ. प्रताप ने स्थिति को काबू करने की कोशिश की। मृतक बच्चे के तामीरदार को समझाकर जाम खुलवाया।