Lalitpur News: ललितपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्तिति में मौत हो गई। मौत के बाद उसका पति घर पर नशे की हालत में पड़ा रहा। दो मासूम अपनी मां का शव लेकर अस्पताल पहुंचे।
Lalitpur News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद में शनिवार को मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला की मौत हो जाने के बाद उसका पति नशे की हालत में घर पर पड़ा रहा। दो मासूम बच्चे शव को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये है पूरा मामला
ललितपुर में सिंचाई विभाग में तैनात रामकुमार रायकवार की 33 वर्षीय पत्नी घर पर बेहोशी की हालत में मिली। जबकि रामकुमार शराब के नशे में धुत था। गिरिजा के बच्चे जैसे तैसे उसे पड़ोसियों की मदद से हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद गिरजा को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस पूरी मामले की जांच में जुटी
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर पर देखा तो गिरजा का पति नशे की हालत में मिला। गिरजा की मौत सुसाइड और हत्या के बीच उलझ कर रह गई है। पुलिस ने आनन-फानन में शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।