
पिछले चार साल में भाजपा ने सभी को मूर्ख बनाया है: प्रदीप जैन आदित्य
ललितपुर. लोकसभा चुनाव आते ही कांग्रेसी जमीनी स्तर की तैयारी में जुट गए हैं। कस्बा जखौरा अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पूर्व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य कार्यकर्ताओं में एक नए जोश के साथ चुनाव में उतरने की अपील की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। किसानों, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों एवं युवाओं के साथ छल के मुद्दा को उठाकर उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष बोला। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में भाजपा सरकार ने सभी वर्ग के लोगों को मूर्ख बनाया है। कई ऐसे कार्य कांग्रेस ने किए थे जिनका शिलान्यास उन्होंने किया था। लेकिन इसका उद्घाटन भाजपा ने किया और इस वजह से कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए काम का श्रेय खुद ले गई।
प्रियंका गांधी वाड्रा के आने से अन्य दलों में घबराहट
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रियंका वाड्रा के कांग्रेस में पदभार संभालने से अन्य दलों में घबराहट होने लगी है। प्रियंका वाड्रा का पूर्ण रूप से कांग्रेस में आना एक नई सौगात लेकर आएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में सिर्फ विकास के मुद्दों पर बात की जाती थी। कांग्रेस के शासनकाल में ललितपुर को कई सौगातें दी गईं, जिनमें से सबसे प्रमुख ललितपुर रेलवे स्टेशन। रेल नीर प्लांट ललितपुर जिले को दिलवाया गया लेकिन वर्तमान कैबिनेट मंत्री द्वारा उसे जिले से हटवा दिया गया। इसका खामियाजा हजारों मजदूरों को भुगतना पड़ा रहा है, जिनकी रोजी रोटी छिनी है।
कांग्रेस के साथ जु़ड़ रहे हैं युवा
इस दौरान अन्य कांग्रेसी वक्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस के साथ बहुत जोरों से जुड़ रहे हैं। जो युवा पहले मोदी-मोदी चिल्लाते थे आज वो कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं और कांग्रेस में जुड़ रहे हैं | ऐसा सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि नौजवान लड़के रोजगार चाहते हैं। रोजगार के नाम पर युवाओं को लुभा कर भाजपा ने वोट तो बंटोर लिया था लेकिन कोई दिशा नहीं दिखा पाए। इसलिए अब नए युवा कांग्रेसियों के साथ जुड़ रहे हैं और जुमलों से तौबा कर रहे हैं।
इस दौरान जखौरा कांग्रेस ब्लॉकाध्यक्ष उमा शंकर रजक, अनिल रिछारिया, अनिल बट्टा, सुखनंदन जैन राम अवतार सिंह लोधी, अफजल खान, जगभान राजा, रानू राजा बालचंद्र रजक, गोलू राजा, बिट्टू राजा, उदय सिंह पटेल, नीतू जैन, सुदेश गुप्ता, दिनेश रजक, अवतार सिंह, बलवीर राजपूत, रोशन सिंह, मुकेश रजक, परशुराम रजक, मुरारी रजक, प्रकाश रजक, बबलू रजक, नरेंद्र रजक, शिवराज रजक, धर्मेंद्र रजक, दीपक रैकवार समेत सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Published on:
26 Jan 2019 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
