4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदिरा जी के पैरों की धूल के बराबर नहीं है मोदी: पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य

कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधकर हमला बोला है

2 min read
Google source verification
pradeep jain aditya

इंदिरा जी के पैरों की धूल के बराबर नहीं है मोदी: पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य

ललितपुर. कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधकर हमला बोला है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मोदी की तुलना कर कहा है कि वे (नरेंद्र मोदी) उनके (इंदिरा गांधी) के पैरों के धूल के बराबर भी नहीं है। प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा था कि इंदिरा जी ने 50 बार चुनी हुई सरकारों को गिराया। लेकिन इंदिरा जी ने क्या किया क्यों किया अब सवाल यह नहीं है। इंदिरा जी के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है मोदी।

लोकसभा चुनाव में भाजपा का होगा सफाया

उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने एक झटके में बैंकों को राष्ट्रीयकृत कर दिया था। इंदिरा गांधी को लगा था कि राजाओं के प्रतिफल बंद होना चाहिए। उन्हें लगा कि पाकिस्तान सिर पर चढ़कर बोल रहा है, तो पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसके दो टुकड़े कर दिए थे। मोदी जी ने अपने पूरे कार्यकाल में कांग्रेस को लगातार कोसा है और उसी का परिणाम है कि इनके हाथ से तीन राज्य गए और अब यह उत्तर भारत में कहीं नहीं है। इन लोकसभा चुनावों में यह पूरे देश से साफ होने वाले हैं।

अमित शाह के बेटे की संपत्ति की भी हो जांच

इसके साथ ही उन्होंने जांच एजेंसियों पर भी निशाना साध कर कहा कि ये मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं। जिस प्रकार जांच एजेंसियों ने रॉबर्ट वाड्रा को घेरा है उसी तरह अमित शाह के बेटे जय शाह पर भी जांच होनी चाहिए और कार्यवाही भी होनी चाहिए क्योंकि इनकी संपत्ति 16 हजार गुना अचानक बढ़ गई। प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस के बारे में हमेशा कहते आए हैं कि 70 वर्ष से कांग्रेस देश पर शासन कर रही थी। मगर अब उन्होंने अपना भाषण बदल दिया और वह कांग्रेस को 55 वर्ष का शासन कहने लगे।