
मनीराम की फाइल फोटो।
ललितपुर जनपद से एक किसान के सुसाइड का मामला सामने आया है। किसान ने पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली। उसने किराए पर खेत लेकर फसल की थी। फसल बर्बाद होने के बाद से सदमे में था। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
12 बजे नींद खुली तो खेत पर पहुंच गया
ललितपुर के सौजना थाना क्षेत्र के बूढ़ी गांव का रहने वाला 28 साल का मनीराम कुशवाहा एक किसान था। मनीराम तीन भाई बहन में सबसे छोटा था। शाम को अपने घर गया। रात में खाना खाकर घर में सो गया। इसके बाद रात 12 बजे उसकी अचानक नींद खुली तो खेत पर चला गया।
भतीजे के रोने की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए लोग
सुबह भतीजा खेत पर पहुंचा तो देखा कि चाचा मनीराम का शव पेड़ पर लटका है। भतीजा जोर-जोर से रोने लगा तो उसकी आवाज सुनकर आस-पास काम कर रहे किसान इकट्ठा हो गए। गांव वालों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा।
साहूकार से लिया था कर्ज
परिजनों के मुताबिक, मनीराम खेती करने के लिए किराए पर खेत लिया था। साहूकार से कर्ज लेकर उस खेत का पैसा चुकाया था। लेकिन मौसम की मार के आगे मनीराम हार गया। बीते सप्ताह हुई बिन मौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसल बर्बाद हो गई। परेशान होकर उसने फांसी लगा ली।
अपने पीछे छोड़ गया 2 साल का मासूम
मनीराम की मौत से घर में मातम पसर गया। वो अपने पीछे पत्नी और दो साल के मासूम बेटे को छोड़ गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी संदीप सेंगर ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमारटम करवाया जा रहा है। साथ में मामले की जांच चल रही है।
Published on:
04 Apr 2023 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
