12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ललितपुर

शराबी पति ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद भी कर ली खुदखुशी

- घरेलू कलह से परेशान पति ने पत्नी को मारी गोली - शराबी पति ने पत्नी के बाद खुद को भी मारी गोली

Google source verification

ललितपुर. जनपद निवासी देवेंद्र यादव (36) ने शाम घर में खाना बना रही पत्नी कल्याणी यादव (32) के घर में घुस कर लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार दी। मृतक देवेंद्र के पुत्र ने बताया कि शाम को उसके पिता शराब के नशे में घर आए। उनकी अपनी पत्नी से लड़ाई हो गई। फिर उन्होंने लाइसेंसी बन्दूक से अपनी पत्नी को गोली मार दी उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना स्थल पर ही दोनों की मोत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता और महरौनी कोतवाली प्रभारी ऐ.के.चौहान घटना स्थल पर पहुंचे। पति पत्नी दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया।

मामले को संज्ञान में लेकर होगी कार्रवाई

इस मामले में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एम एम बेग का कहना है कि पूरे मामले को संज्ञान में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही। पति पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

ये भी पढ़ें: पति के जाने के बाद उसके दोस्त पत्नी संग बनाते थे अनैतिक संबंध, प्यार के नाम पर लूट ले गए 9 लाख 30 हजार