
Eid in Lalitpur
ललितपुर. पूरे जनपद में ईद-उल-अज़हा की नमाज श्रद्धा के साथ अता की गई। पवन स्थित ईदगाह पर आज सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के बंधुओं का एकत्रित होना शुरू हो गया था और सुबह 8 बजे तक पूरा ईदगाह भर गया था।ललितपुर शहर में रहने वाले सभी मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाह पर एकत्रित होकर अमन चैन की दुआ मांगी।
उसके बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, सभी ब्लॉकों के उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सलमानताज पाटील, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, कोतवाली प्रभारी भरत पांडेय सहित अधिकारीगण व समाजसेवी उपस्थित रहे।
चुस्त दुस्त नजर आया प्रशानिक अमला-
ईद के इस मौके पर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त नजर आया । जहां जिला प्रशासन ने ईद के मौके पर जगह-जगह अपनी नजर बनाए रखी थी। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए थे, जिससे कोई अप्रिय घटना ना कर सके। जब ईद की नमाज अदा की जा रही थी तब वहां पर DM मानवेंद्र सिंह अपरजिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर के साथ एसडीएम सदर महेश चंद्र दीक्षित एवं कई जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे, तो वहीं पर पुलिस प्रशासन में पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल खुद नमाज अदा कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता के साथ पूरा पुलिस फोर्स नजर आया।
नदारद रहे जन प्रतिनिधयों के पंडाल-
जब कभी शहर के अंदर कोई भी धार्मिक आयोजन होता है, चाहे वह हिंदू समाज का हो या मुस्लिम समाज का, जनप्रतिनिधियों की चहलकदमी शुरू हो जाती है । इसके पहले जब ईद का त्यौहार आता था तब तमाम जनप्रतिनिधि अपना पंडाल लगाकर उनका स्वागत सत्कार करते थे। मगर इस ईद पर जनप्रतिनिधि ईदगाह के आसपास से गायब रहे। ईद के मौके पर जब नमाज पढ़ी जा रही थी, तब ना तो कोई जनप्रतिनिधि नजर आया और ना ही जनप्रतिनिधियों के पंडाल नजर आए।
वहीं तालबेहट में ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर स्टेशन रोड स्थित ईदगाह पर अमन चैन की दुआ के साथ नमाज अता की गई। साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय किशोर सोनी ने मुस्लिम भाइयों का हमेशा की तरह मुंह मीठा कराया साथ ही माला पहनाकर गले मिलकर ईद की बधाई दी। नगर पंचायत के निवर्तमान पार्षद डॉ. गुलाब चंद्र साहू, दिलीप श्रीवास, रविन्द्र झा, बल्लन सोनी, नसीर खान ने मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की बधाई दी। नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई की चौकस व्यवस्था की गई। नमाज के वक्त वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार तिवारी कर्मचारियों संघ मौजूद रहे। प्रशासन की तरफ से उपजिलाधिकारी हरिओम शर्मा, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी शिवमोहन प्रसाद पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।
Published on:
02 Sept 2017 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
