29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sujeet Verma

•

Updated: 5 May 2016, 9:50 AM IST

Suicide

Suicide

ललितपुर.जिले की तहसील मडावरा के अंतर्गत ग्राम धवा में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुमान पुत्र गुमान उम्र 55 वर्ष का शव उसके ही खेत पर एक नीम के पेड़ पर लटकता पाया गया। परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

घरवालों के मुताबिक, मृतक के पास लगभग 21 एकड़ ज़मीन है। इस पर करीब 9 लाख रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड है। खेत पर सिंचाई के लिए लिया गया विद्युत् सयोजन का बकाया 2 लाख से ऊपर था। इसके अलावा इधर-उधर से भी कर्ज था, जोकि करीब 13 लाख रुपए के आसपास की बतौर कर्ज के रूप में थी। फसल पैदा न होने के कारण वह टेंशन में रहते था। इसलिए एक दिन पहले रिश्तेदारी में जाने की बात कह कर घर से गए थे।

वहीं, इस घटना का दूसरा पहलू भी सामने आया। उनके एक रिश्तेदार के अनुसार, मृतक बहुत ही सहनशील व्यक्ति थे। वह गांव में किसी से डरते नहीं थे और गांव में उनकी रंजिश भी चलती थी। वह कर्ज से दबकर आत्महत्या नहीं कर सकते थे। उनकी हत्या की गई है। मृतक के कुर्ते पर पेन से कुछ लिखा हुआ था, लेकिन रिश्तेदार का कहना था कि ये लिखावट उनकी नहीं थी। वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।