16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस कांग्रेसी नेता ने कहा- नोटबंदी भारत का सबसे बड़ा घोटाला 

सरकार ने नोटबंदी को लेकर प्रॉपर होमवर्क नहीं कियानोटबंदी भारत का सबसे बड़ा घोटाला : पूर्व मंत्री ओमप्रकाश रिछारिया

3 min read
Google source verification

image

Akansha Singh

Jan 03, 2017

At the behest of the Prime Minister tell us what t

At the behest of the Prime Minister tell us what the industrialists were Notbandi: State General Secretary

ललितपुर। नोटबंदी भारत के गरीब किसानों, मजदूरों, दुकानदारों, मध्यम वर्ग तथा छोटे कारोबारियों पर सर्जिकल स्ट्राइक है। 8 नवम्बर 2016 को देश की 86% करेंसी को बंद करके नरेंद्र मोदी ने 1% कालाधन धारकों को पकड़ने के लिए 99% ईमानदार मेहनतकश भारतीयों पर मुसीबत का पहाड़ तोड़ दिया। भारत में तरक्की का पहिया जाम हो गया और पूरे देश में आर्थिक अराजकता छा गई। ऐसा आरोप जिला कांग्रेस कार्यकारणी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश रिछारिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी सरकार पर लगाये हैं।
उनका कहना है कि नोटबंदी स्वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला साबित हुआ है, जिसके कई उदाहरण उन्होंने दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के आम नागरिक बैकों से अपना पैसा निकालने के लिए कई दिनों तक लाइनों में खड़े होकर इंतजार करते रहे तो वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार की सरपरस्ती में 30% कमीशन पर काले धन को सफेद बनाने तथा नये नोटों को बदलने के लिए काला बाजार फल फूल रहा है। गौरतलब है कि इसमें शामिल किसी भी बीजेपी नेता की जांच नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता को उनकी माता बहनों को काला धन रखने वाली बना दिया। उनका जमा किया हुआ पैसा बैंको में जबर्दस्ती पहुंचा दिया। आज हमारे घरों में किसी माता बहन के पास पैसा नहीं है। मोदी सरकार ने नोटबंदी को लेकर प्रॉपर होमवर्क नहीं किया, जिस कारण लगभग रोजाना नियमों में बदलाव करना पड़ा रहा है।

Lalitpur
मोदी सरकार ने नोटबंदी के चार कारण बताए थे

1 काले धन पर रोक लगेगी
2 भ्रष्टाचार का खात्मा होगा
3 आतंकवाद पर लगाम लगेगी
4 नकली नोटों पर लगाम लगेगी
मोदी सरकार इन चारों बिन्दुओं पर नाकामी नजर आई। नोटबंदी का एलान रिजर्व बैंक को करना था लेकिन यह ऐलान प्रधानमंत्री ने किया तो संसद में जवाब भी उन्हीं से मांगा जाना था। मगर मोदी संसद में आये ही नहीं और जब आये तो उनका बहिष्कार हो गया। नोटबंदी से आर्थिक अराजकता एवं मुसीबतों का पहाड़ आम आदमी पर टूटा है। नोटबंदी के 50 दिनों में लगभग 115 से अधिक निर्दोष लोगों की जान चली गई हैं। ये दिनों में 135 बार नियमों में बदलाव किया गया है। सबसे ज्यादा काला धन तो संघ में है, जहां केवल गुप्तदान आता है उस पर कोई लगाम नहीं है।

Lalitpur

नोटबंदी से जो भी देश के आम आदमी को नुकसान हुआ है कांग्रेस पार्टी उसके मुआवजे की मांग करती है। कांग्रेस देश की 125 करोड़ लोगों की ओर से यह मांग करती है कि बैंको से पैसा निकालने की पाबंदी को फ़ौरन हटाया जाए तथा कैश लैश लेन देन पर कमीशन बन्द हो। भोजन के अधिकार के तहत दिए जाने वाले राशन की कीमत को एक साल के लिए आधा किया जाय। किसानों को रवि की फसल में MSP पर 20% बोनस दो ताकी नोटबंदी से हुए नुकसान की भरपाई हो सके। नोटबंदी से सबसे ज्यादा महिलाओं को चोट पहुंची है। हमारी मांग है कि कम से कम BPL परिवार के एक महिला के खाते में 25 हजार रूपये जमा करवाया जाय। दुकनदारों व उद्योगों को इनकम टैक्स में 50% की छूट प्रदान की जाय। एक साल के लिए मनरेगा मजदूरों के काम के दिन और दिहाड़ी दुगनी की जाय।

ये भी पढ़ें

image