9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेक्स रैकेट में पकड़े गए सभी 13 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

सदर कोतवाल भरत कुमार पांडे ने क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव की संतुति पर यह कार्रवाई की गई।

2 min read
Google source verification
 Lalitpur Sex Scandal

Lalitpur Sex Scandal

ललितपुर. जनपद की बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल में पकड़े गए सभी 13 आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। यह सेक्स स्कैंडल कांड सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बड़ापुरा में पकड़ा गया था, जिसमें मुख्य आरोपी माही उर्फ छाया सिंह पुत्री लल्लू राजा को बनाया गया था। जिसके संबंध में पहली ही 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब इस केस में नया मोड़ आया है, जिसमें सदर कोतवाल भरत कुमार पांडे ने क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव की संतुति पर यह कार्रवाई की गई।

इसमें माही और छाया सिंह परमार पुत्री लल्लू राजा निवासी ग्राम रुधना जिला अशोक नगर मध्यप्रदेश हाल निवासी मकान देवेंद्र कुमार शुक्ला उर्फ चिंचु सुभाषपुरा ललितपुर, देवेंद्र कुमार शुक्ला पुत्र शंभुदयाल शुक्ला निवासी सुभाषपुरा, सर्वेश कुमार पुत्र रामेश्वर साहू निवासी विश्व बैंक बर्रा हाल निवासी नई बस्ती, राजेंद्र सिंह यादव पुत्र गोकुल सिंह निवासी इंद्रप्रस्थ स्टेशन रोड ललितपुर, आमिर खान पुत्र वहीद खान निवासी नदीपुरा, हरेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी अंधियारी थाना जखौरा, आलोक पुत्र प्रताप नारायण निवासी तिलक नगर औरैया हाल निवासी पुलिस कॉलोनी ललितपुर कल्याण सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी टीला, देवेंद्र पटेल शत्रुधन सिंह पटेल निवासी आजादपुरा, गजेंद्र सिंह लोधी पुत्र सुख दयाल निवासी नई बस्ती, राज चौहान पुत्र स्वर्गीय अरुण कुमार निवासी रामनगर, राहुल नायक उर्फ राही उत्तर राज नायक निवासी गुरुनानक धर्मशाला के पास, राजकुमार दुबे उर्फ महाराज पत्र गया प्रसाद दुबे निवासी आजादपुरा के खिलाफ 2/3 गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।

इस मामले में आईपीसी के अध्ययन 16 में वर्णित अपराध कारित करना भाई अभियुक्तगणों द्वारा सभ्य समाज को कलंकित करने का कार्य किया गया है, जिस से ललितपुर की लड़कियां, छात्राएं, औरतें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

यह था पूरा मामला
मामला शहर की सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में सामने आया था, जहां पिछले कई महीनों से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने की हिम्मत एक इस रैकट की शिकार एक लड़की ने की और इस नाबालिग पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चिन्हित स्थान पर छापा मारकर कर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था, जिसमें 1 महिला संचालिका समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी मौके से हुई थी तथा फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।







ये भी पढ़ें

image