3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र से लूटपाट कर भागे आरोपी को जीआरपी ने पकड़ा

ट्रेनों में चेकिंग के दौरान संदिग्ध पकड़ा, कबूला जुर्म, रायबरेली जाने की फिराक में था।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 26 May 2018, 8:00 PM IST

GRP arrested robbery

महाराष्ट्र से लूटपाट कर भागे आरोपी को जीआरपी ने पकड़ा

ललितपुर. जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की तत्परता एवं अथक प्रयासों से रात्रि चेकिंग व गश्त के दौरान गैर प्रान्त से लूट व लूट के उद्देश्य से जानलेवा हमला कर भागे संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर गैर प्रान्त में पंजीकृत अभियोग के अनावरण में अहम भूमिका निभायी गई है। बताया गया कि जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय हमराही उप निरीक्षक शेरपाल सिंह, उप निरीक्षक शफक्कत हुसैन, आरक्षी 69 मो. अब्दुल समद, आरक्षी 608 अजमत उल्ला के साथ प्रतिदिन की भांती रेलवे स्टेशन में रात्रि गश्त व आने व जाने वाली की चेकिंग में मामूर थे कि थाना बड़ाला मुम्बई महाराष्ट्र में पंजीकृत मु.अ.सं.169/18 धारा 394, 397 भादवि व 34, 135 मा.पो.एक्ट से सम्बन्धित एक संदिग्ध नवयुवक जिसकी उम्र करीब 20-22 वर्ष के किसी ट्रेन के जरिए मुम्बई से रायबरेली भागने की सूचना प्राप्त हुई।

थानाध्यक्ष जीआरपी द्वारा मामले की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए मुम्बई से आने वाली प्रत्येक ट्रेन की आगे की बोगियों की तलाश की कमान स्वयं मय आरक्षी 608 अजमत उल्ला व आरक्षी 69 मो0 अब्दुल समद के सम्भाली व पीछे की बोगियों की चैकिंग हेतु उप निरीक्षक शेरपाल सिंह मय उप निरीक्षक शफक्कत हुसैन को नियुक्त करते हुए तुरन्त उक्त संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन कर कार्यवाही का नक्शा तैयार कर तलाश संदिग्ध में मामूर हो गये। कई ट्रेनो की चैकिंग के उपरान्त भी उक्त संदिग्ध व्यक्ति का कोई सुराग न मिलने पर पुलिस टीम के हौसले पस्त होने लगे कि तभी मध्य रात्रि ट्रेन पुष्पक एक्सप्रेस के रेलवे स्टेशन ललितपुर पर आने पर पुन: पृथक पृथक टीमों के रुप में संदिग्ध व्यक्ति की तलाश प्रारम्भ की गयी।

चेकिंग के दौरान पुष्पक एक्सप्रेस के आगे के जनरल कोच की ऊपरी बर्थ में बैठा एक युवक थानाध्यक्ष व उनकी टीम को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। युवक पर शक होने पर उसे उतारा गया तो वह फरार संदिग्ध के हुलिया से मेल खा रहा था तथा उसके कपड़े खून से सने हुए थे। पूछताछ पर उसके द्वारा अपना नाम रोहित गुप्ता पुत्र दयाशंकर गुप्ता निवासी जगन्नाथ गंज थाना खीरो जिला रायबरेली बताया गया। इस सम्बन्ध में थाना बड़ाला मुम्बई महाराष्ट्र पुलिस को सूचना दी जा चुकी है। पूछताछ व सत्यापन की अग्रिम कार्यवाही थाना बड़ाला मुम्बई पुलिस द्वारा की जाएगी।