पुलिस को देखते ही आरोपी ने खा लिया 'जहर'
साक्ष्यों के आधार पर जब छात्रा के दूर का जीजा धनीराम पुत्र लखन कुशवाहा उम्र करीब 29 वर्ष निवासी सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला ख़िरकापुरा को गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर पहुंची तो उसने आत्महत्या करने के उद्देश्य घर में रखी सब्जियों में डालने वाली दवाई का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तीन दिन तक मेडिकल कॉलेज में इलाज चला और जब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गया तब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया।