ललितपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
ललितपुर के एक गांव में गांजे की खेती कर रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने उस समय धर दबोचा जब वह गश्त पर थी। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया जिसकी बाजार में कीमत लाखों में आंकी गई है।