
सिर्फ मटके से पानी भरने पर दलित महिला और भतीजे की जमकर पिटाई
ललितपुर. एक दलित महिला और उसके भतीजे को एक दुकान पर रखे मटके से पानी भरना महंगा पड़ गया। पानी भरने की एवज में पहले गाली गलौज और फिर जमकर मारपीट की। जिसके बाद दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर इतिश्री की। जिसके बाद पीड़ित ने तहसील दिवस में शिकायत पत्र देकर मामले में उचित कार्यवाही की गुहार लगाई। दलित महिला की गुहार सुन एसपी ने आदेश देकर धारा में बढ़ोतरी करा कर अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दलित उत्पीड़न का मामला थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम जमौरा का है। मंगलवार को तहसील दिवस पाली में पहुंचे पीड़िता हरकुंअर के पति हरप्रसाद ने अधिकारियों को एक शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि ग्राम जमौरा में उसकी पत्नी और भतीजा किसी काम से गया हुआ था और प्यास लगने पर जब उन्होंने एक दुकान पर रखे मटकी से पानी भर लिया तो दुकानदार के साथ गांव के दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं जब उसके चाचा व परिवार की महिला बचाने आयी तो उसके साथ मारपीट कर जातिसूचक शव्दों के साथ गाली गलौच भी की व किसी तरह पीड़ित जान बचाकर भागे।
दबंगों की शिकायत जब थाना नाराहट में थानाध्यक्ष से की तो मामूली धाराओं में मुकद्दमा लिखा और कुछ कार्रवाई नहीं किया। मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने दर्ज मामले में धाराओं की बढ़ोतरी कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया है कि जल्दी अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Published on:
04 Nov 2020 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
