
Lalitpur Police File photo on Murder of SP Leader
ललितपुर जिले के प्रेम प्रसंग में एक प्रेमी उस समय उसके भाई और पति के सामने ही विवाहिता को लेकर उसके ही खेत पर बने कुएं में कूद गया, जब वह रक्षाबंधन पर अपने मायके आई थी। इस हादसे में विवाहिता की पानी में डूब कर मौत हो गई थी,जबकि प्रेमी सुरक्षित बच निकला था।
घटना के संबंध में मृतका के भाई ग्राम नगवास निवासी मंगल सहरिया पुत्र हजारी सहरिया द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जखोरा पुलिस ने आरोपी प्रेमी संदीप पुत्र अशोक ठाकुर के खिलाफ धारा 304 व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट में मामला पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
हजारी लाल सहरिया ने 19 बर्षीय फूलकुमारी रक्षा बंधन के मौके पर अपनी ससुराली चंदेरी से अपने मायके नगवास करीब एक सप्ताह पूर्व आई थी। जहां जब वह रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को सुबह सुबह अपने खेत पर बने मकान से शौच करने के लिए जा रही थी, तभी वहां पर गांव का ही एक तरफा प्रेम का शिकार पूर्व प्रेमी संदीप पुत्र अशोक आ धमका और आनन फानन में विवाहिता को साथ लेकर पास ही बने कुएं में आत्महत्या करने के उद्देशय से कुंद गया। यह घटना उस समय घटी जब उसका पति देवी सिंह और भाई मंगल आपस में कुछ वार्तालाप कर रहे थे । जिसके बाद अपनी पत्नी को बचाने के उद्देश्य से उसका पति कुएं में कूद गया लेकिन कुएं में पानी अत्यधिक था, इसलिए पानी में डूबी हुई पत्नी को ढूंढने में काफी देर लग गई तब तक पानी में डूब कर उसकी मौत हो चुकी थी।
कुएं की मुंडेर पर उसका भाई और परिवार के अन्य सदस्य खड़े हुए थे जिन्होंने कुएं से तीनों को आस पास के लोगों की मदद से बाहर निकाला। लेकिन उसके प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और थाना जखौरा पुलिस के हवाले करते हुए इस मामले में शिकायती पत्र देकर मनचले पर कुएं में फेंक कर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद पुलिस ने भाई की पहली पर प्रेमी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
Published on:
13 Aug 2022 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
