Rajghat Dam: मध्य प्रदेश में जारी भारी बारिश ने बेतवा नदी को उफान पर ला दिया है। बढ़ते जलस्तर के कारण राजघाट बांध पर खतरा मंडरा रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए सिंचाई विभाग ने बांध के 8 गेट खोल दिए हैं। शुक्रवार सुबह से बांध से 85,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।