5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीजा-साले ने मिलकर कर डाला एेसा कांड, सख्ते में आ गया पुलिस प्रशासन

जीजा-साले ने मिलकर कर डाला एेसा कांड, सख्ते में आ गया पुलिस प्रशासन
2 min read
Google source verification
lalitpur

जीजा-साले ने मिलकर कर डाला एेसा कांड, सख्ते में आ गया पुलिस प्रशासन

ललितपुर. सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदा हुआ गेहूं एक किराए के ट्रक में केंद्र से गोदाम तक भेजा गया था मगर वह ट्रक रास्ते में अचानक गायब हो गया जब गेहूं क्रय केंद्र नहीं पहुंचा तब केंद्र प्रभारी द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराया गया पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई । पुलिस की तफ्तीश में निकल कर आया की ट्रक ड्राइवर जीजा और उसके-साले ने मिलकर सरकारी गेहूं की 320 बोरियां चोरी की थी ।


यह है पूरा मामला

थाना जखौरा के अंतर्गत पचौरा सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों से गेहूं खरीदा गया था और गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा खरीद का 320 बोरी गेहूं एक किराए का ट्रक एमपी 22 / एच0227 लेकर लगभग 40 किमी दूर ललितपुर गोदाम भेजा गया था। मगर उक्त ट्रक गोदाम तक पहुंचा ही नहीं बल्कि वह ट्रक कहीं रास्ते में गायब हो गया । जब केंद्र प्रभारी ने काफी खोजबीन की और ट्रक और ट्रक चालक का कुछ पता नहीं चला उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा था तब उसने जाकर पुलिस में मामला दर्ज कराया ।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई तफ्तीश के लिए पुलिस टीमें बनाई गई और पुलिस टीम ने तफ्तीश के दौरान पाया कि ट्रक के ड्राइवर अर्जुन यादव पुत्र किशन यादव उर्फ मूलू निवासी ग्राम नया खेड़ा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश उसने अपने-साले सत्येंद्र यादव पत्र ब्रजलाल निवासी खरगापुर जिला टीकमगढ़ से मिलकर उक्त पूरे ट्रक मैं लदी 320 बोरी गेहूं चोरी कर लिया ।

पुलिस की जांच के दौरान खाली ट्रक लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया था मगर पुलिस के सामने चुनौती थी सरकारी गेहूं को बरामद करना । पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त गेहूं सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोड़ा के पास जिला विकास संस्थान के बगल में बंद पड़ी लोहा फैक्टरी के कमरों में रखा हुआ है तथा कमरों का दरवाजा बाहर से पत्थरों से बंद किया गया है और गेहूं उठाने के लिए दो व्यक्ति आए हुए हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर जब पुलिस ने चिन्हित स्थान पर छापा मारा तो वहां से 320 बोरी गेहूं बरामद कर लिया गया और साथ में ट्रक ड्राइवर अर्जुन के-साले को भी गिरफ्तार किया गया अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है यह ट्रक ड्राइवर पहले भी दो बार पुलिस को चकमा देकर उसके हाथों से निकल गया था ।

इनका कहना है

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह का कहना है कि सरकारी गेहूं क्रय केंद्र का गेहूं 320 बोरी ट्रक ड्राइवर द्वारा अपनी-साले के साथ मिलकर गायब किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तब सारी बातें खुलकर सामने आ गई खाली ट्रक पुलिस द्वारा पहले बरामद कर लिया गया था तथा पुलिस ने सरकारी गेहूं क्रय केंद्र का पूरा 320 बोरी गेहूं एक अन्यत्र जगह से बरामद कर ड्राइवर के -साले को भी गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों की रची रचाई साजिश थी। ट्रक ड्राइवर की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है। जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।