8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लापता छात्र की निर्मम हत्या, बांध में मिला शव

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में लापता छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। छात्र का शव गोविंद सागर बांध में उतराता मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
लापता छात्र की निर्मम हत्या, बांध में मिला शव

लापता छात्र की निर्मम हत्या, बांध में मिला शव

ललितपुर. उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में लापता छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। छात्र का शव गोविंद सागर बांध में उतराता मिला। छात्र के हाथ पैर व मुंह बंधे हुए थे। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली सदर इलाके के सतरवांस गांव के रहने वाला छात्र पुष्पेन्द्र पटेल (16) 13 नवंबर की शाम घर से लापता हो गया था। उसकी परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सोमवार को उसका शव गोविंद सागर बांध में उतराता मिला। छात्र के हाथ पैर और मुंह बंधे हुए थे। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें: अब दीक्षा एप से होगी पढ़ाई, अभिभावक और बच्चे जुड़ेंगे दीक्षा एप से

ये भी पढ़ें: बारिश से प्रदूषण से राहत लेकिन किसान को नुकसान, इस बार पूरे शबाब पर होगी ठंड