7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैन मंदिर के ताले तोड़कर दान पेटी सहित करीब 5 लाख की चोरी

करीब एक साल पहले भी मंदरि में चोरी हुई थी जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 19 Aug 2021, 10:41 PM IST

daanpatra

दानपात्र (दानपात्र)

ललितपुर. शातिर चोरों ने कस्बे के जैन मंदिर का ताला तोड़ दान पेटी सहित लाखों की नगदी ले उड़े। घटना की जानकारी होने पर मंदिर के पुजारी ने दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारियों के साथ थाने में चोरी के संबंध में एक शिकायती पत्र देकर मामले में कार्यवाही करने की मांग उठाई। करीब एक साल पहले भी मंदिर में चोरी हुई थी, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है।

मदनपुर कस्बे में स्थित दिगंबर जैन मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर बीतीरात अंदर घुस गए। वहां रखी दानपेटी उठा ले गए। मंदिर समिति के प्रबंधक के अनुसार दानपेटी में करीब चार से पांच लाख रुपये की धनराशि रही होगी। चोरी का पता उस समय चला जब सुबह पुजारी मंदिर पहुंचा। दरवाजा टूटा मिलला और दानपेटी गायब थी। समाज के संभ्रांत लोगों को एकत्र कर घटना की सूचना दी। तहरीर देकर चोरी की घटना का खुलासा करन मांग की।

By Sunil Jain