7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे अजय लल्लू गिरफ्तार, कहा- गोवंश विरोधी है योगी सरकार

- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ललितपुर में गिरफ्तार- ललितपुर से चित्रकूट तक निकाल रहे थे गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 26 Dec 2020, 3:46 PM IST

गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे अजय लल्लू गिरफ्तार, कहा- गोवंश विरोधी है योगी सरकार

गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे अजय लल्लू गिरफ्तार, कहा- गोवंश विरोधी है योगी सरकार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ललितपुर. उत्तर प्रदेश में गायों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने गायों की दुर्दशा को लेकर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं को धता बताते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने 'गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा' शुरू की। पदयात्रा के दौरान लल्लू सिर पर गायों की अस्थियां सिर पर रखे हुए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने पदयात्रा को बीच रास्ते में रोक लिया। इस बीच कांग्रेसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के तीखी झड़प भी हुई। लेकिन अधिकारियों ने पदयात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद अजय कुमार लल्लू अपने समर्थकों के साथ बीच रास्ते में ही धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें जबरन गिरफ्तार कर रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश विरोधी है। वह लगातार गायों की हत्या करवा रही है।गौशाला में बंद गायों के मरने पर कांग्रेसियों ने जब गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा शुरू की। तब प्रदेश सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : मोदी के मंत्री का तंज- कभी-कभी कांग्रेस पर दया आती है...