
manohar lal panth
ललितपुर. प्रदेश सरकार के श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ (Manohar Lal Panth) उर्फ़ मन्नू कोरी (Mannau Kori) ने यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर युवतियों की आत्मरक्षा (Self Defence) के लिए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपने पास चाकू रखना चाहिए और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल कर लेना चाहिए। हालांकि उनके इस बयान को कुछ अजीबो गरीब व विवादित बता रहे हैं।
बाकी भगवान सब ठीक कर देंगे-
सोमवार को ललितपुर में मिशन शक्ति (Mission Shakti) के अंतर्गत स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजित एक समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान सार्वजनिक मंच से उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नारी सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कई टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से वह अपनी सुरक्षा के संबंध में शासन प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा सकती हैं एवं समय पर उन्हें सहायता भी मुहैया हो सकती है। इसके साथ ही लड़कियों व महिलाओं को अपने पास एक चाकू रखना चाहिए। जरूरत पड़ने पर निकाल कर उससे सामने वाले पर वार कर देना चाहिए। बाकी भगवान सब ठीक कर देंगे।
डायल 112 को बताया 100-
समारोह में पुलिस महकमे के साथ-साथ कई स्वयंसेवी संस्था और आम नागरिक मौजूद थे। मंत्री अपने भाषण के दौरान पुलिस की इमरजेंसी सेवा 112 को डायल 100 कहकर संबोधित करते दिखे। जब्कि उन्हीं की सरकार ने ही 100 नंबर को बदलकर 112 कर दिया था।
जैसी ही यह बयान सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ और लोगों तक पहुंचा दो इस बयान के बारे में तरह-तरह के वक्तव्य भी आना शुरू हो गए और बयान पर राजनीतिक प्रक्रिया भी शुरू हो गई। कानून के जानकारों ने इसे शर्मनाक और आपराधिक बयान बताया तो वहीं उसके आसपास मंडराने बाले छुटभैयाओं ने उनकी सराहना की। कानून की नजर से यदि उनके बयान को देखा जाए तो उन्होंने उकसाने का काम किया है जिससे अपराध बढ़ सकते है। लेकिन यदि समय और परिस्थिति के हिसाब से देखा जाए तो बयान की सार्थकता भी साबित होती है।
Published on:
20 Oct 2020 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
