5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने पति पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप, कहा दूसरे धर्म के लोगों संग मिलकर किया ये काम

महिला ने अपने शराबी पति पर ईसाई धर्म में परिवर्तन करवाने का लगाया आरोप

less than 1 minute read
Google source verification
lalitpur

पत्नी ने पति पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप, कहा दूसरे धर्म के लोगों संग मिलकर किया ये काम

ललितपुर. ललितपुर में एक महिला ने अपने ही पति पर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भी लिखा गया। महिला का आरोप है कि ईसाई धर्म के दंपत्ति के साथ मिलकर उसका पति उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करता है।

पति को शराब की लत

महिला शकुन पंथ के अनुसार वह एक गरीब परिवार की महिला है। उसके पति दिनेश को शराब की लत है। इसी बात का फायदा उठाकर रोहित और अराधना नाम के ईसाई दंपत्ति ने उसके पति पैसे और शराब का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया। धर्म परिवर्तन के बाद पति दिनेश उन दंपत्तियों के साथ मिलकर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहे हैं। शकुन का कहना है कि उसके विरोध करने पर उसका पति उसे मारता पीटता है व गाली गलौज करता है। जब यहां भी बात नहीं बनी तो पति ने उसे तलाक देने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।

आस्था से जुड़ा मामला

पति के इस बर्ताव पर महिला ने सदर कोतवाली पुलिस में एक प्रार्थना पत्र दिया था। मगर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर पीड़ित महिला शकुन का कहना है कि उसने पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है। वह अपना धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहती। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता का कहना है कि जबरन धर्मांतरण करवाना गैरकानूनी है। इसलिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन को भी इस मामले में संजीदा से संज्ञान लेकर पूरे मामले की बारीकी से जांच करवाना चाहिये। यह मामला आस्था से जुड़ा है और हिंदू धर्म पर प्रहार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:भाजपा नेता ने दी शराबियों को नसीहत, कहा शराब का सेवन अपने घर में करें