25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lalitpur News : बीवी से बोला मछली बना दो, मना किया तो डाल दिया केरोसिन, हालत गंभीर

Lalitpur News : ललितपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ऊपर केरोसिन डाल कर उसे जिंदा जला दिया। 90 फीसदी जल जाने के बाद उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
a11

घटना के बाद इकट्ठा हो गए पड़ोसी।

Lalitpur News : उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद में महिला को केरोसिन डालकर जलाने का मामला सामने आया है। पति ने अपनी बीवी से मछली बनाने की जिद की थी। पत्नी के मना करने पर पति गुस्से से आग बबूला हो गया और अपनी बीवी पर केरोसिन डाल दिया। इसके बाद माचिस की तीली से आग लगा दी। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह उसे प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचा दिया। जहां डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया तो पता चला कि वो 90 फीसदी झुलसी है। आनन-फानन में उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक थाने में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

जसोदा बोली मछली सुबह बनाऊंगी

ललितपुर के मडावरा थाना क्षेत्र के रनगांव का है। जहां का रहने वाला राम सिंह रात 10.30 बजे अपने घर मछली लेकर पहुंचा। और बीवी जसोदा से बोला इसे बना दो। जसोदा ने जवाब दिया कि घर में खाना बन चुका है। अब मछली सुबह बना दूंगी। राम सिंह नहीं माना और बोला अभी बनाओ।


राम सिंह ने जसोदा की कर दी पिटाई

जसोदा के मना करने पर राम सिंह आग बबूला हो गया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसने घर में रखा केरोसिन का डिब्बा उठाया और जसोदा के ऊपर छिड़क कर आग लगा दी।


आग में झुलसते ही जसोदा की चीख निकल पड़ी

जैसे ही आग ने जसोदा को अपने आगोश में लिया तो उसकी चीख निकल पड़ी। आवाज सुनकर परिवार वाले बाहर आ गए और उसके ऊपर कंबल डाल दिया जैसे तैसे आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन वो बुरी तरह से झुलस गई। 12 बजे उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।


जसोदा की मां ने कहा कि दामाद को करनी है दूसरी शादी

सूचना पाकर जसोदा के मायके वाले मौके पर आ गई। उसकी मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि दामाद बेटी को मार देना चाहता है। उसे दूसरी शादी करनी है।

थाने में नहीं हुई शिकायत

खबर लिखे जाने तक थाने में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मड़ावरा SHO धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मायके वाले हंगामा कर रहे थे। उन्हें शांत करवा दिया गया है। पीड़िता को इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। इसके बाद तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।