12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मछली पकड़ने गए युवक का 500 मीटर दूर मिला शव, जानें क्या हुआ?

Lalitpur News: यूपी के ललितपुर जिले में दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए 22 साल के युवक का 500 मीटर दूर शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोस्तों की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Youth Dead body went fishing found 500 meters away Lalitpur in UP

ललितपुर में मछली पकड़ने गए युवक की मौत

Lalitpur Today News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ बांध के भराव में मछली पकड़ने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोस्तों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 500 मीटर दूर पानी में उतराता हुआ युवक का शव बरामद किया है। घटना ललितपुर जिले के महरौनी कोतवाली क्षेत्र की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम कुम्हैड़ी निवासी मुन्ना उर्फ सहवास (22) अपने मित्रों के साथ थाना सौजना क्षेत्र के अंतर्गत जमराड़ बांध के भराव क्षेत्र ग्राम खिरिया भारन्जू के नजदीक मछली पकड़ने के लिए गया था कि उसका पैर फिसल गया और वह पानी की गहराई में जा गिरा। दोस्तों ने उसे काफी ढूड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। दोस्तों ने उसके परिजनों को सूचना दी।

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बांध के पानी में उसे ढूड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना सौजना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से उसे ढूड़ने का काफी प्रयास किया, तो उसका शव आधा किलोमीटर दूर बांध के पानी में उतराता हुआ मिला, जिसको गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला गया।