3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टाटा ग्रुप के 150 साल पूरे होने पर गाड़ियों पर मिल रही हैै एक लाख रुपए तक की छूट

टाटा मोटर्स, टाटा ग्रुप के 150 साल पूरे होने पर अपनी कारों पर 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jun 10, 2018

Tata

टाटा ग्रुप के 150 साल पूरे होने पर गाड़ियों पर मिल रही हैै एक लाख रुपए तक की छूट

नर्इ दिल्ली। देश के सबसे बड़े आैर स्वदेशी ग्रुप में से एक टाटा ग्रुप को 150 साल पूरे हो रहे हैं। देश सबसे सस्ती कार देने वाली कंपनी इस मौके पर देश के लोगों को शानदार तोहफा दे रही है। यह तोहफा सिर्फ 25 जून तक मिलेंगे। इसके लिए आपको टाटा के पास आपको खुद ही जाना होगा। जिसके बाद ही आपको वो तोहफा मिल सकेगा। जी, टाटा अपनी गाड़ियों पर एक लाख रुपए तक की छूट दे रहा है। अगर आप गाड़ी लेने का मन बना रहे हैं तो इस आॅफर का लाभ ले सकते हैं।

एक लाख रुपए तक की छूट
टाटा मोटर्स, टाटा ग्रुप के 150 साल पूरे होने पर अपनी कारों पर 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इस ऑफर का फायदा केवल 25 जून 2018 तक उठाया जा सकता है। ऐसे में अगर आप टाटा की नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह एक दम सही समय होगा आपके लिए।

इन कारों पर मिलेगी छूट
जिन कारों पर ऑफर्स चल रहे हैं उनके नाम हैं टियागो, टिगॉर, नेक्सन और हैक्सा। इस बारे में टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) एसएन बारमैन के अनुसार टाटा ग्रुप ने 150 साल का सफर पूरा कर लिया है, इस मौके को यादगार बनाने के लिए हम अपने ग्राहकों को कारों पर एक लाख रुपए तक फायदे दे रहे हैं। इस में एक रुपए में इंश्योरेंस और अन्य स्पेशल ऑफर भी शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने फायनेंशियल वर्ष 2017-18 में डोमेस्टिक बिक्री में 22 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।

150 साल पहले हुर्इ थी ग्रुप की शुरूआत
जब देश गुलामी जंजीर में जकड़ा हुआ था आैर आजादी की 1857 की पहली लड़ार्इ लड़ चुका था उसके 11 साल के बाद 1868 में जमशेद टाटा ने इस कंपनी की शुरुआत की थी। जिसके बाद इस कंपनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज टाटा कर्इ क्षेत्रों में फैली हुर्इ है। टाटा ग्रुप ने देश की इकोनाॅमी को आगे ले जाने में काफी मदद की है। देश की अग्रणी कंपनियों में से टाटा ग्रुप ने आजादी के बाद देश में इंडस्ट्री स्थापित करने में सरकार की काफी मदद की। वहीं टाटा ग्रुप को भी सरकार की आेर से काफी सहायता मिली। यह कहना गलत नहीं होगा कि टाटा ग्रुप ने देश में इंडस्ट्री विस्तार करने वालों की फेहरिस्त में पहले पायदान पर रहे हैं।

Story Loader