
3 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डाटा चोरी, यह जरूरी जानकारियां हुर्इ लीक
नर्इ दिल्ली। फेसबुक प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने कुछ हफ्तों पहले जानकारी देते हुए खुलासा किया था कि करीब पांच करोड़ यूजर्स की निजी जानकारियां हैक कर ली गर्इ हैं। आज फिर से वही मामला दोबारा सामने आ गया है। अब फेसबुक के 3 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारियां लीक हो गर्इ हैं। जानकारों की मानें तो फेसबुक अब वो सुरक्षित प्लेटफाॅर्म नहीं रहा जहां अपनी निजी जानकारियों को सार्वजनिक किया जा सके। पिछले डेढ़ दो हफ्तों में करीब 8 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारियां खतरे में पड़ चुकी हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर फेसबुक ने इस पूरे मामले में क्या जानकारी दी।
फेसबुक पर यूजर्स का डाटा चोरी
फेसबुक ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि हैकरों ने 2.9 करोड़ यूजर्स की जानकारी चुरा ली है। फेसबुक ने बताया कि हैकरों ने जो जानकारी चुराई है उसमें यूजर्स के नाम और उनकी कांटेक्ट डिटेल शामिल है। हैकरों ने पिछले महीने करोड़ों फेसबुक यूजर्स का एक्सेस टोकन चुराया था। जिसके तहत हैकरों ने डिजीटल लॉगिन कोड हासिल कर करीब पांच करोड़ यूजर्स की जानकारी चुरा ली थी। हालांकि उस समय सोशल मीडिया कंपनी ने यह नहीं बताया था कि कितने यूजर्स की जानकारी चुराई गई है। इस कारण ही तब कई फेसबुक यूजर्स के अकाउंट खुद ब खुद लॉगआउट हो जा रहे थे।
इस तरह की सूचनाएं हुर्इ हैं लीक
कंपनी के अनुसार हैकरों ने दो तरह से सूचनाएं चुराई हैं। पहले 1.5 करोड़ लोगों के नाम, कांटेक्ट डिटेल समेत फोन नंबर, ईमेल या दोनों। वहीं हैकरों ने 1.4 करोड़ लोगों के यूजरनेम, लिंग, भाषा, रिश्ते की स्थिति, धर्म, गृह नगर, वर्तमान शहर, जन्मतिथि की जानकारी चुराई है। फेसबुक ने बताया कि इस संबंध में एफबीआई जांच कर रहा है। साथ ही हमें यह बताने से मना किया है कि इसके पीछे कौन हैं। हैकरों ने पिछले महीने करोड़ों फेसबुक यूजर्स का एक्सेस टोकन चुराया था
प्रेसीडेंट चुनाव से पहले 800 पेज किए थे बंद
बता दें कि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले फेसबुक ने 800 से अधिक पेज और अकाउंट बंद किए हैं। सोशल मीडिया कंपनी ने बताया कि इन पेजों और अकाउंट के माध्यम से ऐसे पोस्ट किए जा रहे थे जिनसे फेसबुक के नियमों का उल्लंघन होता है। जिन अकाउंट को बंद किया गया है उनमें राजनीतिक सामग्री वाले बेकार लिंक और क्लिकबेट के साथ यूजर्स को स्पैमिंग करने वाले अकाउंट होंगे। फेसबुक का दावा है कि यह कंटेंट अमेरिका के मध्यावधि चुनावों को प्रभावित कर सकता था। फेसबुक को जब से रूसी एजेंटों के 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उसकी सेवा का दुरुपयोग करने की जानकारी मिली है उसके बाद से वह गलत सूचना और चुनाव में हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए काम कर रहा है।
Published on:
13 Oct 2018 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
