7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंकों की हालत खराब, फिर भी प्रमुखों को मिल रही मोटी सैलरी, आदित्य पुरी ने हर माह लिया 89 लाख रुपये

सबसे अधिक कमाई के मामले में एक्सिस बैंक के अमिताभ चौधरी दूसरे स्थान पर। विवादों के बीच घिरीं चंदा कोचर भी इस लिस्ट में शामिल। तीसरे स्थान पर रहे कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 13 Aug 2019, 12:22 PM IST

Aditya Puri

नई दिल्ली।एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी इस साल भी सबसे मोटी कमाई करने वाले बैंक प्रमुख बने हुये हैं। वित्त वर्ष 2019 में आदित्य पूरी को हर माह 89 लाख रुपये बेसिक सैलरी के तौर पर मिला है। प्रति माह सबसे अधिक कमाई के मामले में एक्सिस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ चौधरी दूसरे सबसे अधिक सैलरी पाने वाले बैंक प्रमुख हैं।

अमिताभ चौधरी को वित्त वर्ष 2019 में हर माह 30 लाख रुपये बेसिक सैलरी के तौर पर मिला है। एक्सिस बैंक प्राइवेट सेक्टर का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है।

यह भी पढ़ें -मुकेश अंबानी की इस कंपनी ने हर 2 सकेंड में बेचा 1 फोन और 24 सेकेंड में 1 टीवी

विवादों के बाद भी चंदा कोचर को मोटी सैलरी

सबसे अधिक सैलरी लेने वाले बैंक प्रमुखों की लिस्ट में कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक तीसरे स्थान पर और आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रमुख चंदा कोचर चौथे स्थान पर हैं। उदय कोटक को बेसिक सैलरी के तौर पर हर माह 27 लाख रुपये और चंदा कोचर को 26 लाख रुपये मिले हैं।

चंदा कोचर के बाद आईसीआईसीआई बैंक के नये प्रमुख संदीप बख्शी को औसतन 22 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी मिला है। बताते चलें कि संदीप बख्शी को पिछले साल अक्टूबर माह में आईसीआईसीआई बैंक का कमान सौंपा गया था। बख्शी के बाद इस लिस्ट में इंडसइंड बैंक के रोमेश सोबती का नाम है, जिन्हें हर माह 16 लाख रुपये बेसिक सैलरी मिली है।

यह भी पढ़ें -खुशखबरी! 1-2 नहीं बल्कि 11 बैंकों ने घटाया ब्याज दर, जानिए क्या है नया रेट