25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर एशिया शुरु करेगी नई उड़ानें, अहमदाबाद-बेंगलुरु के लिए होगी शुरुआत

एयर एशिया विभिन्न शहरों से अहमदाबाद के लिए शुरू करेगी कई उड़ानें 22 नवंबर को अहमदाबाद-बेंगलुरु मार्ग पर सेवा शुरू करेगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 10 Nov 2019, 1:00 PM IST

Air Asia India

Air Asia India

नई दिल्ली। विमानन कंपनी एयर एशिया इंडिया ( Air Asia ) अहमदाबाद-बेंगलुरु मार्ग पर दैनिक उड़ान शुरू करेगी। साथ ही एयरलाइन माह के अंत तक गुजरात की वाणिज्यिक राजधानी को दिल्ली, गोवा और हैदराबाद जैसे अन्य प्रमुख गंतव्यों से जोड़ने के लिये विभिन्न उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


22 नवंबर को शुरु होगी सेवा

एयर एशिया इंडिया 22 नवंबर को अहमदाबाद-बेंगलुरु मार्ग पर सेवा शुरू करेगी। इसके साथ अहमदाबाद एयरलाइन के नेटवर्क में 21वां गंतव्य होगा।एयरलाइन के मुख्य परिचालन अधिकारी संजय कुमार ने


अहमदाबाद-दिल्ली मार्ग शुरु होगी सेवा

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्दी ही अहमदाबाद-दिल्ली मार्ग पर विमान सेवा शुरू करेंगे। इसमें उड़ानों की संख्या रोजाना तीन होगी। साथ ही हम अहमदाबाद-बेंगलरु मार्ग पर सेवा बढ़ाकर रोजाना दो बार करेंगे।’’


ये भी पढ़ें: रविवार को 20 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव


कंपनी कर रही विस्तार

उन्होंने कहा कि एयरलाइन अहमदाबाद मार्ग पर परिचालन का विस्तार कर रही है। इसके तहत अहमदाबाद-गोवा और अहमदाबाद-हैदराबाद मार्गों पर उड़ानें शुरू की जाएंगी। एयर एशिया इंडिया, टाटा संस लि. और मलेशया की एयर एशिया बेरहाद का संयुक्त उद्यम है।


मीडिया को दी जानकारी

कुमार ने मीडिया से कहा, ‘‘हमारी 2020 तक कुछ और गंतव्यों को जोड़ने की योजना है।’’ एयरलाइन के पास 10 अक्टूबर तक कुल 20 विमानों का बेड़ा था। उसके बाद से उसने चार विमान जोड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल हमारे बेड़े में विमानों की संख्या 24 है और हम साल के अंत तक पांच और विमान शामिल करेंगे।’’