2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीलंका बम विस्फोट: एअर इंडिया और इंडिगो ने की पहल, कोलंबो का टिकट रद्द कराने पर मिलेगी छूट

एअर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट कर दी जानकारी। यात्रियों को कोलंबो का टिकट रद्द कराने पर मिलेगी छूट। अब तक हो चुकी है 262 लोगों की मौत।

less than 1 minute read
Google source verification
Indigo and Air India

श्रीलंका बम विस्फोट: एअर इंडिया और इंडिगो ने की पहल, कोलंबो के टिकट रद्द कराने पर मिलेगी छूट

नई दिल्ली। श्रीलंका में रविवार को हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर एअर इंडिया ( air india ) और इंडिगो ( indigo ) ने 24 अप्रैल तक कोलंबो जाने और आने वाले यात्रियों के लिए रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण शुल्क की छूट देने की घोषणा की है। राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने ट्वीट कर कहा, "श्रीलंका की स्थिति को देखते हुए 24 अप्रैल, 2019 तक कोलंबो से/कोलंबो के लिए टिकटों को रद्द कराने या किस दूसरे दिन की बुकिंग कराने पर लगने वाले सभी तरह के शुल्क में छूट दी जा रही है।"

इंडिगो ने भी किया ट्वीट

इसने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे कोलंबो में कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच को पूरा के लिए 'समय से थोड़ा पहले' यात्रा के लिए आएं। इंडिगो ने ट्वीट किया, "कोलंबो में हालिया घटनाओं के मद्देनजर, हम 24 अप्रैल, 2019 तक कोलंबो से/के लिए सभी उड़ानों के लिए यात्रा के पुनर्निर्धारण या रद्द करने पर पूर्ण शुल्क माफी प्रदान कर रहे हैं। हम प्रभावितों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"


लगातार 8 विस्फोटों से दहला था कोलंबो

श्रीलंका की पुलिस के मुताबिक, ईस्टर संडे को हुए कई धमाकों में अब तक 262 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 450 से ज्यादा लोग घायल हैं। कुल मिलाकर देश में आठ विस्फोट किए गए हैं, जिसमें छह विस्फोट सुबह और दो दोपहर में हुए हैं। सोमवार की सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू दिया गया है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Story Loader