
जेट के विमान ले सकती है एअर इंडिया, SBI चेयरमैन से की मुलाकात
नई दिल्ली।जेट एयरवेज के विमानों को पट्टे पर लेने के लिए एअर इंडिया आगे आई है और कंपनी के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन के सामने विमान को पट्टे पर लेना का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के लिए सभी लोगों ने बातचीत की है।
शुक्रवार को की मीटिंग
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान परिचालन बंद कर चुकी जेट एयरवेज के पांच बड़े विमानों को पट्टे पर लेने की योजना है। यह मीटिंग एअर इंडिया के मुख्यालय में हुई थी जो लगभग एक घंटे तक चली थी। इस बैठक में लोहानी ने जेट एयरवेज के पांच बी777एस विमान को पट्टे पर लेने के प्रस्ताव पर चर्चा की है।
27 अप्रैल में होगी बैठक
एयर इंडिया के चेयरमैन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सरकारी एयरलाइन कंपनी के निदेशक मंडल के पास ले जाएंगे और अगर सब कुछ सही रहा तो प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए नागर विमानन मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। आपको बता दें कि एयर इंडिया के निदेशक मंडल की बैठक 27 अप्रैल को होनी है। उस बैठक में इस बारे में चर्चा की जाएगा।
लंबे समय से वित्तीय संकट से परेशान है कंपनी
पिछले लंबे समय से गहराते कर्ज संकट और लगातार घटते राजस्व के कारण कंपनी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार रात से अपनी उड़ानों को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है। जेट एयरवेज के पास 16 बड़े विमान हैं। इनमें 10 बी 777-300ईआर और छह एयरबस ए330एस विमान हैं। जेट एयरवेज के कर्ज पुनर्गठन कार्यक्रम के तहत स्टेट बैंक के नेतृत्व वाला बैंकों का समूह इन दिनों एयरलाइन के प्रबंधन की देखरेख कर रहा है। एयर इंडिया के चेयरमैन ने बुधवार को स्टेट बैंक प्रमुख को पत्र लिखकर जेट एयरवेज के पांच बोइंग 777एस विमानों को पट्टे पर लेने में अपनी रुचि दिखाई।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
20 Apr 2019 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
