कंपनियों के एक तिमाही के नुकसान की बात करें तो वोडाफोन-आइडिया का यह घाटा कारोबारी जगत में अबतक का सबसे बड़ा घाटा है। इससे पहले टाटा मोटर्स को दिसबंर 2018 में करीब 26,992 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वहीं रिलायंस कम्युनिकेशन, टाटा स्टील, भूषण स्टील, इंडियन ऑयल जैसी कंपनियां भी एक तिमाही में मोटा नुकसान झेल चुकी है। लेकिन वोडाफोन-आइडिया का घाटा अबतक का सबसे बड़ा घाटा है।