4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबानी, टाटा, बिड़ला नहीं बल्कि ये देते हैं अपने कर्मचारियों को सबसे ज्यादा सैलरी

अगर आप सोचते हैं कि अंबानी, बिड़ला और टाटा जैसे बड़े उद्योगपतियों की कंपनी में ही काम करने से सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है तो आप गलत है। क्योंकि कुछ ऐसी कंपनियां है जहां 1 करोड़ का पैकज मिलना आम बात है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ambani

अंबानी, टाटा, बिड़ला नहीं बल्कि ये देते हैं अपने कर्मचारियों को सबसे ज्यादा सैलरी

नई दिल्ली। अगर आप सोचते हैं कि अंबानी, बिड़ला और टाटा जैसे बड़े उद्योगपतियों की कंपनी में ही काम करने से सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है तो आप गलत है। क्योंकि कुछ ऐसी कंपनियां है जहां 1 करोड़ का पैकज मिलना आम बात है। दरअसल नौकरी की तलाश में मदद करने वाली वेबसाइट comparably ने सर्वाधिक सैलरी देने वाले कंपनियों की सूची बनाई है। आइए जानते है कि ये कौन सी कंपनियां है औऱ इनमे क्या सुविधाएं मिलती हैं।

यहां मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी

दुनिया की सबसे तेज सर्च इंजन गूगल में सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है। यहां की औसत सैलरी 1 करोड़ 19 लाख रुपए है। जबकि यहां के इंजनियरिंग डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की औसत सैलरी 1,98,525 डॉलर है।

दूसरे नंबर है फेसबुक का कब्जा

गूगल के बाद सबसे ज्यादा सैलरी देने के मामले में फेसबुक का नंबर आता है। यहां के कर्मचारियों की औसत सैलरी 1 करोड़ 15 लाख रुपए सालाना है।

सेल्सफोर्स और माइक्रोसॉफ्ट में मिलती है उतनी सैलरी

सेल्सफोर्स

औसत सैलरी - 1 करोड़ 13 लाख रुपए

माइक्रोसॉफ्ट

औसत सैलरी - 1 करोड़ 12 लाख रुपए

नेटफ्लिक्स

औसत सैलरी - 1 करोड़ 12 लाख रुपए

एपल

औसत सैलरी - 1 करोड़ 11 लाख रुपए

Story Loader