
सितंबर माह में थोक महंगार्इ दर बढ़कर 5.13 फीसदी हुर्इ, र्इंधन के बढ़ते दाम ने बढ़ार्इ चिंता
नर्इ दिल्ली। सितंबर माह की थोक महंगार्इ दर के आंकड़े साेमवार को जारी कर दिए गए हैं। सितंबर माह में थोक महंगार्इ दर बढ़कर 5.13 फीसदी रही है जो कि अगस्त माह में 4.53 फीसदी थी। बता दें कि जुलार्इ माह की थोक महंगार्इ दर 5.09 फीसदी से संशोधिक कर 5.27 फीसदी कर दी गर्इ है। माह दर माह के आधार पर सितंबर में काेर महंगार्इ 4.8 फीसदी से बढ़कर 4.9 फीसदी पर रही है।
माह दर माह आधार पर सितंबर में खाद्य महंगार्इ दर -2.25 फीसदी से बढ़कर 0.14 रही है। माह दर माह अधार पर सितंबर में प्राइमरी आॅर्टिकल्स की महंगार्इ दर 2.97 फीसदी रही है जो कि पहले -0.15 फीसदी थी। महीने दर महीने आधार पर ही सितंबर में फ्यूल आैर पावर की थोक महंगार्इ 16.65 फीसदी रही है। इसके पहले ये 17.73 फीसदी थी। नाॅन-फूड आर्टिकल्स की बात करें तो इसकी महंगार्इ दर 4.17 फीसदी रही है जो कि पहले 3.48 फीसदी थी। मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगार्इ दर में कमी आर्इ है। यह 4.43 फीसदी से घटकर 4.22 फीसदी रही है।
आपके किचन पर महंगार्इ का असर
माह दर माह आधार पर सितंबर सब्जियों की थोक महंगार्इ दर -3.83 फीसदी रही है। जबकि अंडे, मांस आैर मछली की थोक महंगार्इ दर -0.52 फीसदी रही है। सितंबर माह में दालों की थोक महंगार्इ दर -18.14 फीसदी रही है। वहीं आलू की थोक महंगार्इ दर -18.14 फीसदी रही है। प्याज की महंगार्इ दर -25.23 फीसदी रही है।
Published on:
15 Oct 2018 01:46 pm
