
HCL के इतिहास की सबसे बड़ी डील, 12,780 करोड़ में अमरीकी कंपनी के साथ कर रही है सौदा
नई दिल्ली। आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL) ने अमरीकी कंपनी आईबीएम (IBM) के साथ करीब 12,780 करोड़ रुपए की डील की घोषणा की है। डील के तहत एचसीएल टेक्नोलॉजीज आईबीएम के 7 सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट खरीदेगी। बता दें यह एचसीएल का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा।
अगले साल मध्य तक डील होगी पूरी
12,780 करोड़ रुपए की इस डील का अगले साल के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। इस संदर्भ में HCLके प्रेसिडेंट और सीईओ सी विजयकुमार ने कहा कि कंपनी सिक्योरिटी, मार्केटिंग और कॉमर्स से जुड़े सॉफ्टवेयरों का अधिग्रहण करेगी। इनका बाजार तेजी से बढ़ रहा है और यह एचसीएल के स्ट्रैटजिक सेगमेंट में शामिल हैं।
इन 7 सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट को खरीदेगा hcl
HCL जिन 7 सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट को खरीद रहा है उनमें बिगफिक्स, यूनिका और कनेक्शंस शामिल हैं। इनमें से बिगफिक्स सिक्योर डिवाइस मैनेजमेंट से जुड़ा सॉफ्टवेयर है, जबकि यूनिका मार्केटिंग ऑटोमेशन और कनेक्शंस वर्कस्ट्रीम कॉलेबोरेशन प्रोडक्ट हैं।
Read the Latest business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहलेbusiness news in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर
Published on:
08 Dec 2018 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
