
Birthday Special:जब बिल गेट्स को जेल में बितानी पड़ी थी रात
नर्इ दिल्ली। आज दुनिया के दूसरे सबसे दौलतमंद शख्स बिल गेट्स का जन्मदिन है। बिल गेट्स दुनियाभर में अपनी संपत्ति के लिए ही नहीं बल्कि अपने चैरिटी के लिए भी जाने जाते हैं। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते है कुछ एेसी बातें जो शायद अापको पता नहीं होगी। बिल गेट्स का पूरा नाम विलयम हेनरी गेट्स तृतीय है। 28 अक्टूबर 1955 को जन्में बिल गेट्स आज 63 वर्ष के हो गए हैं। साल 1968 में पहली बार कंप्यूटर पर काम करने वाले बिल गेट्स ने प्रोग्रामिंग शुरू कर दी थी। बिल गेट्स के बारे में कहा जाता है कि प्रोग्रोमिंग को लेकर उनकी दिवानगी इस कदर थी की अपने काम में मशगूल गेट्स को दिन आैर रात का पता ही नहीं चलता था।
जब जेल में गुजारनी पड़ी थी रात
अपने हार्इस्कूल के दिनों में गेट्स ने एक कंपनी की अकांउटिंग फाइल ही हैक कर ली थी, जिसके बाद उन्हें कंपनी से बाहर कर दिया गया था। 1973 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ार्इ शुरू करने के तीन साल बाद गेट्स ने पढ़ार्इ छोड़ दी थी। इसके बाद उनकी मुलाकाता पाॅल एेलन से हुर्इ। बाद में इन दोनों ने मिलकर 1975 में खुद की कंपनी शुरू की जिसका नाम माइक्रोसाॅफ्ट रखा गया। कहा जाता है कि बिल गेट्स को एक बार जेल की भी हवा खानी पड़ी थी। यह मामला साल 1977 का है उस समय गेट्स की उम्र 17 साल थी। बिल गेट्स को मैक्सिको पुलिस ने बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने और सिग्नल तोड़कर भाग जाने के जुर्म में अरेस्ट किया था।
महज 31 साल के उम्र में ही बन गए थे अरबपति
बिल गेट्स ने अपने शुरुआती दिनों में कहा था कि वह 30 साल की उम्र तक मिलियेनर बन जाना चाहता है। बताया जाता है कि तथ्यों के आधार पर गेट्स 31 साल की उम्र में बिलियेनर बन गए थे। उसके बाद 1992 में वह अमेरिका के और 1995 में दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए। गेट्स की कहानी किसी फकीर से अमीर वाली नहीं है। बिल गेट्स के समृद्ध परिवार से ताल्लुक रखते हैं। कहा जाता है कि उनके पिता एक नामी वकील थे, जबकि उनके परदादा बैंक के मालिक थे। गेट्स के परदादा के न रहने पर उनकी (गेट्स) दादी ने बैंक का कामकाज संभाला।
चैरिटी पर खर्च करते हैं अपनी कमार्इ का बड़ा हिस्सा
जहां लोग पैसे कमाने की होड़ में लगे हुए हैं वहीं कुछ चुनिंदा शख्स ऐसे भी है, जिन्होंने अपनी मेहनत और दिमाग के दम पर अरबों डॉलर की संपत्ति कमाई और अब उसे दान करने का फैसला किया। इन लोगों में बिल गेट्स का नाम भी शामिल है। गेट्स दुनिया के सबसे बड़े दानी भी है। बिल गेट्स की संपत्ति 84.2 अरब डॉलर है। उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा (27 अरब डॉलर) दान कर दिया है। इनकी बिल और एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन नाम से चैरिटेबल ट्रस्ट है।
Published on:
28 Oct 2018 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
