
Go Air Go Fly Sale
नई दिल्ली। अगर आप कही घूमने की प्लानिंग कर रहे है तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि ट्रेन और बस से भी कम किराए में आपको हवाई सफर करने का मौका मिल रहा है। दरअसल लो कॉस्ट एयरलाइंस गो एयर ने GO Air Go Fly Sale की स्कीम निकाली है। कंपनी की इस ऑफर के तहत आप केवल 957 रुपए में फ्लाइट की सफर का आनंद उठा सकते हैं।
इन रुट्स पर है ऑफर
आपको बता दें कि कंपनी का यह खास ऑफर देश के कई शहरों के लिए है। इन शहरों में अहमदाबाद से इंदौर (957 रुपए), दिल्ली से चंडीगढ़ (1358 रुपए), कोलकाता से भुवनेश्वर (1,529 रुपए), कोच्चि से बेंगलुरु (1,059 रुपए), इंदौर से नई दिल्ली (1,543 रुपए), पुणे से बेंगलुरु (1,590 रुपए), मुंबई से बेंगलुरु (1,654 रुपए) और हैदराबाद से गोवा (1,659 रुपए) शामिल है।
इस तारीख तक बुक कर सकते हैं टिकट
अगर आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको 26 फरवरी तक अपना टिकट बुक करना होगा। वही अगर आप विदेश घूमने का मन बना रहे हैं तो कुछ चुनिंदा शहरो के लिए कंपनी ने स्कीम निकाली है। जिसकी कीमत केवल 5,295 रुपए रखी गई है।
30 सितंबर तक कर सकते हैं यात्रा
कंपनी की इस सेल स्कीम के तहत आप 30 सितंबर तक की यात्रा कर सकते हैं। आपको बता दें कि एविएशन सेक्टर में बढ़ते कंपिटिशन से निपटने के लिए कंपनियां समय समय पर ग्राहकों के लिए सस्ते टिकट के ऑफर निकालती रहती है। इस ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए आप कंपनी की वेबसाइट से ले सकते हैं।
Updated on:
25 Feb 2020, 1:25 PM IST
Published on:
25 Feb 2020, 1:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.